- विनोद मिश्रा
बांदा। विधान सभा चुनाव की नजदीकता बांदा विधानसभा में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी की विकास रूपी “धमाल” “कमाल” के रूप में छाया है। विपक्षी परेशान हैं की आखिर वह कौन सा “वशीकरण” मूल मंत्र है जिसके चलते सदर क्षेत्र की जनता प्रकाश के लिये राग सा अलाप रही है “तुम हमारे लिये हम तुम्हारे लिये” ?

दर असल विधान सभा चुनावों को लेकर वैसे तो जिले की चारों विधानसभा में हर दल के टिकटार्थी अपनी गोटी टिकट के लिये “लाल” करने के प्रयास में लखनऊ-दिल्ली एक किये हुये हैं, पर भाजपा सदर विधायक प्रकाश मतदाताओ का दिल “मोदी और योगी” के लिये एक कर “एकात्मवाद” करने में लगे हैं।

खास बात यह हैं की सुबह से लेकर देर रात तक गावों में जन चौपालें लगाकर मोदी-योगी सरकार की नीतियों की जिस “सकारात्मक” तरीके से प्रस्तुति करते हैं वह “शब्दावली” जनता के दिलों में अमिट छाप सी छोड़ देती हैं। ऐसा इस लिये लिख रहें हैं की जनता जिस तरह भाजपा और विधायक का गुणगान करने लगती हैं उसे “अतिसियोक्ति” या “बिरादावली” के नजरिये से देखना “नाइंसाफी” होगी।

एक खास बात सदर विधायक के भाषणों में विपक्षी दलों पर तीखे हमले के रूप में भी देखने को मिलती हैं। वह कहते हैं गावों के विकास में कभी जाति-मजहब को मैंने नहीं देखा। अन्य दल जाति माझहब को आधार बनाते हैं।

मेरा नजरिया हैं की “आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ” भाजपा का यही सिध्धान्त हैं की “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” इस तरह बांदा सदर क्षेत्र “प्रकाश” की विकास ज्योति से “प्रकाशमान” सा दिख रहा है !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
