City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत द्वारा सीएम योगी के सूखा सर्वे आदेश की प्रशंसा : मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में अब तलाकशुदा बेटी भी फैमिली पेंशन की होगी हकदार, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तय किया है कि किसी सरकारी सेवक/पेंशनभोगी या उसकी पत्नी/पति की तलाकशुदा पुत्री को तब भी पारिवारिक पेंशन स्वीकृत होगी जब उसके पिता/माता के जीवित रहते तलाक की कार्यवाही सक्षम न्यायालय में दायर कर दी गई थी और उनकी मृत्यु के बाद तलाक हुआ हो। शर्त यह होगी कि ऐसी तलाकशुदा पुत्री पारिवारिक पेंशन की पात्रता की अन्य सभी शर्तें पूरी करती हो।

उत्तर प्रदेश में अब तलाकशुदा बेटी भी फैमिली पेंशन की होगी हकदार, योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश
Now divorced daughter will also be entitled to family pension in Uttar Pradesh, Yogi government issued mandate

ऐसे मामलों में पारिवारिक पेंशन तलाक की तारीख से शुरू होगी। वित्त विभाग ने गुरुवार को इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। अभी तक यह व्यवस्था थी कि किसी सरकारी सेवक/पेंशनभोगी या उसकी पत्नी/पति पर आश्रित उसकी तलाकशुदा पुत्री तभी पारिवारिक पेंशन की हकदार होती थी जब उसका तलाक पिता/माता के जीवित रहते हो गया हो।
केंद्र सरकार ने जुलाई 2017 में यह व्यवस्था की थी कि किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी/पेंशनभोगी पर आश्रित उसकी तलाकशुदा पुत्री तब भी पारिवारिक पेंशन की हकदार होगी जब उसके तलाक की कार्यवाही उसके पिता/माता के जीवित रहते सक्षम न्यायालय में दायर कर दी गई थी और तलाक उनकी मृत्यु के बाद हुआ हो। राज्य सरकार ने ऐसे मामलों में केंद्र की व्यवस्था को लागू करने का फैसला किया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों का प्यार प्राइवेट पर इलू -इलू : सरकारी डेहरियों पर पसरा है सन्नाटा !

रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, विधायक प्रकाश आकर्षण का रहे केंद्र

City News Uttar Pradesh

योगी का क्राइम-कंट्रोल मॉडल: यूपी पुलिस हो रही हाईटेक, अब बाडी वार्न कैमरा और फुल बाडी प्रोटेक्टर से लैस होंगे जवान

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी बेकाबू, यातायात ठप, प्रशासन हाई अलर्ट

City News Uttar Pradesh

मौत की ‘सफारी’: पन्ना टाइगर रिजर्व में ‘सुरक्षा व्यवस्था’ तार-तार, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

मोटा भाई की इज्जत एवं लज्जत का जादुई प्रशिक्षण: सीडीओ नें भेजा हैदराबाद

ब्रेकिंग न्यूज़