
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। पावन नगरी चित्रकूट इस समय कुदरत के कहर से कराह रही है। बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार रात भारी बारिश के चलते मां मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई, जिससे रामघाट, निर्मोही अखाड़ा और भरतकूप कस्बा पूरी तरह जलमग्न हो गए।

रामघाट क्षेत्र की सड़कें दरिया में तब्दील हो चुकी हैं। होटल, दुकानें और घरों में पानी घुस गया है। श्रद्धालु और स्थानीय लोग छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। शनिवार सुबह तक हालात और भी बिगड़ गए। पूरा घाट क्षेत्र पानी में डूब गया, जिससे हजारों श्रद्धालु घंटों फंसे रहे।

रामघाट और निर्मोही अखाड़ा की दर्जनों दुकानें पानी में डूब चुकी हैं। स्थानीय दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान बह गया या पूरी तरह खराब हो गया। भरतकूप कस्बे में तो हालात और भी भयावह हो गए, जहां व्यापारियों ने नुकसान से आक्रोशित होकर चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन ने व्यापारियों के नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है।

कर्वी का तरौहां मोहल्ला को भी मंदाकिनी नें अपनी जल प्रलय की चपेट में लें लिया हैं। बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को मंडलायुक्त अजीत कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने रामघाट और निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। मंदाकिनी के उफान से घाट क्षेत्र और सड़कों पर पानी भर गया है।

यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। कई इलाकों में लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। प्रशासन ने नावों और जेसीबी मशीनों की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना शुरू किया है। आपदा प्रबंधन, नगर पालिका, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

कई राहत शिविरों में भोजन, पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। साथ ही यह चेतावनी दी गई है कि जब तक जल स्तर सामान्य न हो जाए, मंदाकिनी नदी के किनारे जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
