
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर अब पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता पूरी तरह सख्त हो गए हैं। रविवार को वार्ड नंबर 8 सिविल लाइन क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार को मौके पर जमकर फटकार लगाई और भुगतान रोकने की चेतावनी देते हुए साफ संदेश दिया कि मानकों से कोई समझौता नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता को स्थानीय नागरिकों से शिकायत मिली थी कि निर्माणाधीन सीसी रोड में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। मानकों की अनदेखी है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वे रविवार को अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के मौके पर पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद तकनीकी दृष्टि से कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया। पाया कि कई स्थानों पर कार्य में लापरवाही है। निरीक्षण के दौरान अंकित गुप्ता ने ठेकेदार को दो टूक चेतावनी दी कि अगर कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो भुगतान रोक दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण सामग्री, लेयर की मोटाई, सेंट्रिंग की स्थिति और सीमेंट की मात्रा जैसे तमाम बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें। निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने स्पष्ट किया नगर में विकास कार्य जनता की गाढ़ी कमाई से हो रहे हैं। यदि किसी ने भी कार्य की गुणवत्ता से खिलवाड़ किया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
