City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम पहुंचे कोतवाली देहात, फरियादियों की सुनीं समस्याएं …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शनिवार को थाना कोतवाली देहात में जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान थानाध्यक्ष कोतवाली देहात प्रदीप कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के दौरान राम देवी ग्राम प्रधान करहिया ब्लाक बड़ोखर थाना कोतवाली देहात द्वारा ग्राम में तालाब खुदाई के दौरान तालाब के भीटे में अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत की गई है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी बांदा द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल व हल्का इंचार्ज को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने थाना दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नम्बर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित किया जाये, ताकि शिकायतकर्ताओं से उनके द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सके। यह भी निर्देशित किया गया कि प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाये।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में भीषण सड़क हादसा: टॉली बेकाबू होकर पलटी, दो बच्चों की मौत, 11 लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

बीएसए नें खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले क्षेत्र: मिल रहीं थी शिकायतें

मंत्री रामकेश ‘केन-यमुना’ के बढ़ते जलस्तर पर अलर्ट: प्रशासन को 24 घंटे ‘निगरानी’ के निर्देश

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : बांदा की है यही कहानी, चेक डेमो में नहीं है पानी ! ….

Banda- चित्रकूट मंडल को शीतलहर के साथ प्रदूषण नें भी जकड़ा…

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें ‘भुज उठाकर’ किया प्रण: इस जुनून की शहर वासियों में चर्चा गर्म !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़