City News Uttar Pradesh
सिंचाई विभाग नहरों में नहीं देगा पानी : स्पष्ट कहा "न बाबा न" !
उत्तर प्रदेश

सिंचाई विभाग नहरों में नहीं देगा पानी : स्पष्ट कहा “न बाबा न” !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में गर्मी अपने चरम पर हैं और छुट्टा पशुओं के प्यास बुझाने की समस्या यक्ष प्रश्न बन गई हैं। सिंचाई विभाग नें नहरों में पानी छोड़नें के लिये “न बाबा न” कर दिया है।

सिंचाई विभाग नहरों में नहीं देगा पानी : स्पष्ट कहा "न बाबा न" !
Irrigation department will not give water in canals: clearly said “no baba na” !

दरअसल रनगवां, गंगऊ बांध सूखे होने से सिचाई विभाग ने नहरों में पानी छोड़ने से हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में जिले में बिछाई गई 1600 किमी लंबी नहरें महज शोपीस बनी हैं। नहरों में करीब चार माह से बूंद भर पानी नहीं हैं, इससे इनमें धूल उड़ रही है। सूख रहे तालाबों को भरने के लिए अब निजी नलकूपों का ही भरोसा है। प्रशासन और सिचाई विभाग किसानों से अनुरोध कर तालाब भरवाएंगे।

सिंचाई विभाग नहरों में नहीं देगा पानी : स्पष्ट कहा "न बाबा न" !
Irrigation department will not give water in canals: clearly said “no baba na” !

आश्चर्य की बात है की जिले में 16 राजकीय नलकूप बंद हैं। जबकि गर्मी के समय तालाबों के भरे जाने की जिम्मेदारी नलकूप विभाग की है। जनपद में 648 राजकीय नलकूप हैं। इनमें 16 नलकूप बंद हैं। नौ नलकूपों में यांत्रिक खराबी है तो सात बिजली दोष के चलते बंद हैं। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता ज्ञानेश कुमार ने बताया कि प्रशासन ने 106 राजकीय नलकूप भरे जाने का लक्ष्य दिया है। इन्हें जल्द भराया जाएगा। अन्य तालाबों को निजी नलकूपों से भराने का प्रयास किया जाएगा।

सिंचाई विभाग नहरों में नहीं देगा पानी : स्पष्ट कहा "न बाबा न" !
Irrigation department will not give water in canals: clearly said “no baba na” !

सिंचाई प्रखंड तृतीय के अधिशाषी अभियंता राम राज का कहना हैंकी बांधों में पानी स्टोर नहीं है। ऐसे में गर्मी के समय नहरें नहीं चल पाएंगी। इसके लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया दिया है। नहरों के भरोसे इस बार एक भी तालाब नहीं भर पाएंगे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएमओ के छापे से ‘हड़कंप’: ‘लापरवाही’ पर लगाई ‘क्लास’

City News Uttar Pradesh

बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट : क्या भाजपा की जीत का बरकार रहेगा तिलिस्म ?

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र का तबादला : योगी ने पूरी कर दी उनके मन की मुराद ! गद्दी संभालेंगी जे रिभा

City News Uttar Pradesh

बांदा में रासायनिक उर्वरक डाल रहे हैं बेशुमार : खेत की सोना मिट्टी हो रही है बेकार

बसपा प्रत्याशी जयराम का जन संपर्क : गावों में भीड़ उमड़ी

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़