City News Uttar Pradesh
बांदा : बहू से झगड़ा करने के बाद सास ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

बांदा : बहू से झगड़ा करने के बाद सास ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर में बहू से विवाद होने के बाद सास अपने घर से गायब हो गई और अनवान गांव में उसने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां से निकले ग्रामीणों ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बांदा : बहू से झगड़ा करने के बाद सास ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
Banda: Mother-in-law commits suicide by hanging after quarreling with daughter-in-law

– बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनवान गांव में फंदे पर लटका मिला शव

घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनवान गांव की है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के औगासी रोड निवासी गंगा देइया (65) पत्नी रामकृपाल रविवार की सुबह घर से बिना बताए गायब हो गई। घर से दूर अनवान गांव में उसका शव बबूल के पेड़ पर साड़ी के सहारे फंदे से लटकता पाया गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। मोबाइल के माध्यम से सोशल मीडिया में फोटो वायरल की गई तो घरवालों को जानकारी हो सकी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र पप्पू ने बताया कि उसकी मां का घरेलू कामकाज को लेकर बहू से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसकी मां घर से बिना बताए चली गई। अनवान गांव में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी बताया गया कि अक्सर सास और बहू के बीच में छोटी छोटी बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। लेकिन यह नहीं सोंचा था कि यह घटना हो जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“चेतक बांदा में फर्राटा”, भरने को नहीं तैयार: जिले की जनता हैं निराश

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘प्रशासन’ को नई दिशा: डीएम अमित आसेरी ने ‘छह नये अफसरों’ को किया तैनात

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा ने जारी किया लोक कल्याण संकल्प पत्र: किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली व मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का किया वादा, ​उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें विद्यालयों में शीत कालीन अवकाश की उठाई आवाज: डीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा सदर विधायक प्रकाश कोरोना पाजटिव, हुये होम आइसोलेट …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें फूंका मंत्र : गांवों में भाजपा की गहरी पैठ बनाने की अपील

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़