29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महोबा : महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार छात्रों पर दर्ज हुई रिपोर्ट …

 

महोबा : जिले के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


आरोपी युवक पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। उधर, पीड़िता को जिला महिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने डॉक्टरी परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि 22 मार्च की शाम वह घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर चारों उसे अपने कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच पूरी घटना बताई और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव, विकास, पुष्पराज व सौरभ के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, दुष्कर्म व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि घटना संदिग्ध है। पीड़िता बार-बार बयान बदल रही है। घटना में शामिल दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर जेल भेजा जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कनवारा बालू खदान माफिया द्वारा केन में अवैध खनन ? बन गया है डीएम साहिबा को चैलेंज ?

यूपी : मदरसा शिक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही योगी आदित्यनाथ सरकार, दीनी तालीम देने वाले 5339 शिक्षकों के खत्म होंगे पद

भाजपा नें मेज गोष्ठी पर की बजट चर्चा: लोक हितकारी अलंकरण से किया अलंकृत

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त की सुनहरी पहल, गावों के मिनी सचिवालय होगें गुलजार …

Banda- व्यापारी हत्या के विरोध में कांग्रेस ऩे दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई ? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़