27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : “एंबुलेंस गैंग” जिला अस्पताल आये मरीजों पर डाल रहा डकैती ! …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। जिला अस्पताल में इन दिनो एंबुलेंस गैंग का बोलबाला है जिसको कथित रूप से चिकित्सको का संरक्षण प्राप्त है।मामला संज्ञान में आने पर पुलिस प्रशासन ने इन्हें अस्पताल परिसर से खदेड़ दिया है।इससे एंबुलेंस संचालक गैंग में अफरा-तफरी है।
गौरतलब हो कि जिला अस्पताल में लंबे समय से प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों का ‘ गैंग’ अपनी मनमर्जी चला रहा है। अस्पताल के डाक्टरों से सेटिंग बनाकर जबरन साधारण मरीजों तक को कानपुर, लखनऊ जैसे महानगरों के लिए रेफर करा लिया जाता है! इसके एवज में अस्पताल के डाक्टरों को भी मिलने वाले कमीशन में मोटी रकम अदा की जाती है।


जिला अस्पताल आने वाले भुक्तभोगी मरीज और उनके तीमारदार खुलकर बताते हैं कि इन एंबुलेंस संचालकों ने जिला अस्पताल में मरीजों का जीना दूभर कर रखा है। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी, पियार, डांडिनपुरवा और कालिंजर थाना ढोलबजा गांव वालों कहना है कि वह इन एंबुलेंस संचालकों के चक्कर में फंसकर अपनी मोटी रकम बर्बाद कर चुके हैं। उनके बीमार परिजनों को कानपुर की प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराकर मोटी रकम वसूली जा चुकी है। ‘एंबुलेंस गैंग’ की काली करतूतें यहीं खत्म नहीं होती है। इस मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता ने लेते हुए इनके खिलाफ एक्शन शुरू किया है। बताते हैं कि मंगलवार और बुधवार को इन्हें एसपी, डीआईजी अस्पताल के आवास से खदेड़ दिया गया। पुलिसिया कार्यवाही से डरे एंबुलेंस संचालक अस्पताल के पीछे जिला स्टेडियम के पास अपनी एंबुलेंस का अड्डा बनाए हैं। भले ही वह जिला अस्पताल में घुसने से डर रहे हों, लेकिन वह मोबाइल फोन के जरिए डाक्टरों से संपर्क कर मरीजों को महानगरों के लिए रेफर कराकर अपनी दुकान चला रहे हैं।मेरीजो की जेबों पर डाका पड़ रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र खेत सिंह की मूर्ति बनवा देंगे “नगीना”: नई मूर्ति होगी स्थापित

City News Uttar Pradesh

मंडल की 329 गोशालाओं पर ‘ताला’: सरकार ने ‘करोड़ों की भ्रष्ट व्यवस्था’ पर लगाया ब्रेक?

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम की सख्ती: नो हेलमेट-नो फ्यूल कड़ाई से होगा लागू, चौराहों पर लगेगी हाईमास्ट लाइट

City News Uttar Pradesh

आयुक्त की मंडलीय समीक्षा : औपचारिकता और डायलागों से रहा लबरेज !

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिधि अंकित एवं ईओ का सुंदर समन्वय: ‘स्वच्छता का चला बुलडोज़र’

City News Uttar Pradesh

जेब कतरने को चर्चित है आरटीओ विभाग ? दलालों की सरपरस्ती का नहीं हटता शिकंजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़