24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
कोतवाल और दारोगा के बीच चले लात -घूंसे, चटकी लाठियां !दरोगा हुआ निलंबित !
उत्तर प्रदेश

कोतवाल और दारोगा के बीच चले लात -घूंसे, चटकी लाठियां ! दरोगा हुआ निलंबित !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नरैनी कोतवाली परिसर शनिवार को अखाड़ा बन गया । खाकी वर्दी ही आपस में भिड़ गई। दारोगा ने कोतवाल की लाठियों से पिटाई कर दी। जवाब में जमकर गुत्थम गुत्था हुई। विवाद युवती से छेड़खानी पर पीड़िता के पिता का ही चालान कर दिए जाने पर शुरू हुआ। महकमे में मारपीट की सूचना आलाधिकारियों तक पहुंच गई। कोतवाली में अधिकारियों की आमद शुरू हो गई। देर शाम तक सीओ और कोतवाल ने मीडिया से परहेज दिया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मारपीट व विवाद मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। आइजी एसके भगत ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। इधर, आरोपित दारोगा को निलंबत कर दिया गया है।

कोतवाली परिसर बना अखाड़ा : कोतवाल और दारोगा के बीच गुत्थम-गुत्था, खूब चली लाठी और लात घूंसे
Kotwali complex became an amphitheater: The tussle between the Kotwal and the inspector, lots of sticks and kick punches

नरैनी इलाके के एक गांव निवासी बहनों से वहीं के युवक छेड़खानी कर जबरन विवाह का दबाव दे रहे थे। समुदाय विशेष के युवकों के खिलाफ आरोप है कि वह वीडियो वायरल कर बदनाम करते थे। पीड़िता के पिता इसकी शिकायत लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद हल्का इंचार्ज आशीष पटेरिया ने उनका ही चालान कर दिया। विधायक ओम मणि वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह के दखल के बाद शुक्रवार देर रात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।


कोतवाली सूत्र बताते हैं कि शनिवार शाम को दारोगा आशीष पटेरिया व कोतवाल राकेश तिवारी के बीच इसी मामले को लेकर बातचीत शुरू हुई। बताते हैं कि दारोगा ने हमारे हलके का मामला है कहकर तूल दे दिया। इसके बाद बढ़ा विवाद मारपीट पर पहुंच गया। अपराधियों पर बरसने वाली लाठी खाकी के बीच चलने लगी। हंगामा देख स्टाफ जुट गया और किसी तरह दोनों को अलग किया।
खाकी के बीच मारपीट की बात ऊपर तक पहुंच गई। देर शाम एसपी अभिनंदन भी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इधर, एएसपी ने लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता का धारा 151 में चालान करने के मामले में विवाद के बाद मारपीट की सूचना मिली। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की जाएगी। इधर, दारोगा का निलंबन भी हो गया है !

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का मोहर्रम पूरे देश में निराला : हिन्दू मुस्लिम सद्भाव का बन चुका है प्रतीक

बिजली चोरी : अधिकारियों नें दबोचा,कई पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बिखरेगें चंदन की खुशबू: महकेगा तन और मन

City News Uttar Pradesh

घर से बिना बताए निकला था युवक, रेलवे ट्रैक पर गले से कटा शव हुआ बरामद, पुलिस मामले की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती नें ‘स्वर्गारोहण’ विमान किया समर्पित: जरूरतमंदों की अंतिम यात्रा होगी सम्मानजनक

City News Uttar Pradesh Desk

मोंथा ने छोड़ा मोर्चा : बदला मौसम का मिजाज, सूर्य नें दिये दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़