
- विनोद मिश्रा
बांदा। इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने जरूरतमंद परिवारों के लिए “स्वर्गारोहण विमान” शव वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।
शव वाहन का शुभारंभ करते समय अध्यक्ष मालती गुप्ता ‘भावुक’ नजर आईं। उन्होंने कहा कि किसी के घर में जब मातम होता है तो आर्थिक तंगी के कारण अंतिम संस्कार में भी दिक्कतें आती हैं। यह वाहन शोक की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक एवं सुगम अंतिम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
मेरा प्रयास है कि कोई भी परिवार इस पीड़ा में अकेला महसूस न करे। अध्यक्ष मालती ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह सेवा समाज के प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचे और जनकल्याण का माध्यम बने। पालिका अध्यक्ष की इस पहल की शहरवासियों ने खूब सराहना की।
उनका कहना है कि मालती गुप्ता ने हमेशा गरीबों और असहायों की मदद के लिए काम किया है। “स्वर्गारोहण विमान” सेवा से अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शव वाहन के लिए पैसे जुटाने या भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मौके पर पालिका के अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
