24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें 'भाजपा सरकार' का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें ‘भाजपा सरकार’ का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर सबसे बड़ा हमला बोला। उन्होंने साढ़े नौ साल के शासन को “नाकामियों का सफर” बताते हुए कहा कि ये सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। मीडिया से मुखातिब महेश कश्यप ने कहा, “महंगाई चरम सीमा” पर है। आम आदमी का “घर चलना मुश्किल” हो गया है। वहीं कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चुकी है। जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें 'भाजपा सरकार' का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को घेरते हुए कहा, “शिक्षा का स्तर लगातार गिर” रहा है। पेपर लीक के मामलों में इस सरकार ने “गिनीज बुक” में अपना नाम “दर्ज” करा लिया है। स्वास्थ्य पर सबसे तीखा प्रहार किया। “अस्पतालों की हालत धड़ाम है। न दवाई है न डॉक्टर। मरीज तड़प-तड़प” कर मर रहा है और डॉक्टर “बाहर की महंगी दवा” लिख रहे हैं। इस “लूट में गरीब और मध्यम वर्ग” का आदमी सबसे ज्यादा “पिस” रहा है।

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें 'भाजपा सरकार' का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !महेश कश्यप यहीं नहीं रुके। उन्होंने सीधे अफसरशाही पर निशाना साधा। “सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अब तानाशाह” हो गए हैं। जनता की सुनवाई कहीं नहीं होती। उन्होंने याद दिलाया कि “अखिलेश यादव की सरकार में जो जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल| पर उतरी थीं, भाजपा ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया। “जनता को धोखा” मिला है।

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें 'भाजपा सरकार' का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !प्रदेश सचिव कश्यप ने 2027 का रोडमैप भी रखा। कहा, की “2027 में समाजवादी सरकार” बनते ही 300 यूनिट बिजली फ्री, हर महिला को 40,000 रुपये सालाना सम्मान निधि, बेटियों की,  केजी से पीजी, तक मुफ्त शिक्षा के अलावा ढेर सारी जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे जनता तक पहुंचाई जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताया, “भाजपा के दलालों से सावधान रहना है। ये भ्रम फैलाकर फिर जनता को ठगना” चाहते हैं।

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें 'भाजपा सरकार' का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !इस दौरान लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी विदित, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा प्रमोद गुप्ता “राजा”, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह गौर, पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली राजू, विजय करण और शमीम बादवीं समेत आधा सैकड़ा पदाधिकारी मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब कहानी : एससी प्रमाण पत्र से डीडीसी बनी क्षत्रिय महिला ! …

आंगनबाड़ी केंद्र हो गये निरर्थक: लटक रहे हैं ताले, पोषण सामग्री बाजार के हवाले !

महावीर स्वामी की चांदी के रथ में निकली रथ यात्रा : भक्ति मय हुआ वातावरण !

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी, पार्टी जल्द करेगी प्रत्याशियों का एलान

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू माफियाओं का दुस्साहस:नहर पुल तोड़कर बनाया रास्ता,नहर जलधारा ठप !

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार की 12 करोड़ की बेनामी संपत्ति आयकर ने की जब्त, काली कमाई से खरीदी थी अपने करीबी के नाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़