30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
रक्षाबंधन पर पालिका ने रचा 'अपनत्व का इतिहास': राखी ने जोड़ दिए 'दिल और दायित्व'
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पालिका ने रचा ‘अपनत्व का इतिहास’: राखी ने जोड़ दिए दिल और दायित्व

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका के अवस्थी पार्क में सोमवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने रक्षाबंधन के पर्व को नए मायनों में परिभाषित कर दिया।

रक्षाबंधन पर पालिका ने रचा 'अपनत्व का इतिहास': राखी ने जोड़ दिए 'दिल और दायित्व'

यहां ‘सफाई सखी रक्षा बंधन समारोह’ के तहत महिला सफाई कर्मियों ने पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता को राखी बांधकर अपने रिश्ते को भाई-बहन की पवित्र डोर में पिरोया, तो दूसरी ओर पुरुष सफाई कर्मियों ने पालिका अध्यक्ष मालती बासू की कलाई पर राखी बांधकर संरक्षण, सम्मान और विश्वास का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन पर पालिका ने रचा 'अपनत्व का इतिहास': राखी ने जोड़ दिए 'दिल और दायित्व'

कार्यक्रम में वातावरण भावनाओं से सराबोर था। राखी बांधते समय आंखों में खुशी और अपनापन झलक रहा था। मालती बासू और उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने सफाई कर्मियों का आभार जताते हुए कहा, “आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं, आपके हितों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है।”

रक्षाबंधन पर पालिका ने रचा 'अपनत्व का इतिहास': राखी ने जोड़ दिए 'दिल और दायित्व'

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सफाई कर्मियों के सम्मान और अधिकारों से कभी समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर ‘तुम हमारे लिए, हम तुम्हारे लिए’ का जीवंत उदाहरण सामने था।

रक्षाबंधन पर पालिका ने रचा 'अपनत्व का इतिहास': राखी ने जोड़ दिए 'दिल और दायित्व'

जहां एक ओर सफाई कर्मियों ने कहा, “छोड़ेंगे न हम तेरा साथ, साथी मरते दम तक”, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि ने अपने सफाई परिवार को सुरक्षा, सहयोग और सम्मान का वचन दिया।

रक्षाबंधन पर पालिका ने रचा 'अपनत्व का इतिहास': राखी ने जोड़ दिए 'दिल और दायित्व'

समारोह में सफाई कर्मियों की मुस्कान और गर्व से भरी आंखें इस बात की गवाह थीं कि यह सिर्फ एक पर्व का आयोजन नहीं था, बल्कि समाज के सबसे मेहनतकश और अनदेखे रह जाने वाले वर्ग के प्रति सम्मान और अपनापन जताने का एक सशक्त संदेश था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : “एंबुलेंस गैंग” जिला अस्पताल आये मरीजों पर डाल रहा डकैती ! …

City News Uttar Pradesh

मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग : जिंदा 17 हजार चूजे आग में भुने

City News Uttar Pradesh

Banda : मकान निर्माण को लेकर पारिवारिक संघर्ष, छह लहूलुहान …

City News Uttar Pradesh

बहुचर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा : पिटाई से मौत के बाद फेका गया था शव, पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार

बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 में भी अवैध खनन की “गर्जना”: बांदा हुआ बदनाम ?

City News Uttar Pradesh

Banda : बसपा नेता ने दिखाई मानवता , घायल को पहुँचाया अस्पताल…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़