City News Uttar Pradesh
सिमौनी धाम: स्वामी अवधूत महाराज ने भंडारे के साथ साधु-संतों को दी विदाई, राजा बुंदेला ने पहुंच लिया आर्शीवाद
उत्तर प्रदेश

सिमौनी धाम: स्वामी अवधूत महाराज ने भंडारे के साथ साधु-संतों को दी विदाई, राजा बुंदेला ने पहुंच लिया आर्शीवाद

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सिमौनी के मौनी बाबा धाम में भंडारे व मेले के अंतिम दिन भक्तों का सागर जयकारों के साथ आस्था की हिलोरे लेता रहा। स्वामी अवधूत महाराज ने पूजा-अर्चना व जयकारे के साथ भंडारा का शुभारंभ किया। इसके बाद साधु संतों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद विदाई दी गई। स्वामी जी ने उन्हें कंबल और प्रसाद देकर विदा किया। मेले के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने पावन मिट्टी को सिर माथे पर लगाया और प्रसाद ग्रहण किया।सिमौनी के मौनी बाबा धाम में तीन दिवसीय भंडारा व मेले के अंतिम दिन जोर की सर्दी भी आस्था के सामने कमजोर पड़ गई।

सिमौनी धाम: स्वामी अवधूत महाराज ने भंडारे के साथ साधु-संतों को दी विदाई, राजा बुंदेला ने पहुंच लिया आर्शीवाद
Simoni Dham: Swami Avadhoot Maharaj bid farewell to the saints and saints with Bhandara, King Bundela reached his blessings

सिमौनी धाम में चल रहे सात दिवसीय मेले व तीन दिवसीय भंडारे के अंतिम दिन सुबह सात बजे स्वामी जी ने मधुवन में आए हुए सभी संतो को काउंटर पर बुलाकर हनुमान चालीसा का पाठ व वीर हनुमान के जयकारे लगवाए। इसके साथ संतो को प्रसाद खिलाकर अंतिम दिन के भंडारे का शुभारंभ किया। इसके बाद आमजन को प्रसाद वितरण का काम शुरू हो गया। इस बीच हनुमान के जयकारों के साथ आस्था हिलोरे लेती रहीं। स्वामी जी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। उनके साथ तपोभूमि की मिट्टी माथे पर लगा कर श्रद्धालुओं का रेला प्रसाद काउंटरों की ओर बढ़ता रहा। यहां हलुवा, पेठा मालपुवा, नमकीन का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद भक्तों का रेला मेला की ओर बढ़ चला। मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने प्रशासन की ओर से लगाए स्टालों में तकनीक की जानकारी ली। स्वामी अवधूत महाराज ने मेले में दूर-दराज से आए सैकड़ों साधु-संतों को एक-एक कंबल और मालपुआ के साथ जलेबी का प्रसाद देकर विदा किया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

सिमौनी धाम: स्वामी अवधूत महाराज ने भंडारे के साथ साधु-संतों को दी विदाई, राजा बुंदेला ने पहुंच लिया आर्शीवाद
Simoni Dham: Swami Avadhoot Maharaj bid farewell to the saints and saints with Bhandara, King Bundela reached his blessings

हर बात से बेफिक्र इरादा है ईश्वर से मिलन का: मधुबन में संत महात्माओं के चिमटे खनक रहे थे। सितार के सुरीले सुरों के बीच जब कीर्तन और जयकारे गूंजते हैं तो मधुवन गुलजार हो उठता है । धूनी रम गयी है । न तो कोई फिक्र है न किसी बात का गिला शिकवा। बस इरादा तो आत्मा का परमात्मा से मिलन का है। अध्यात्म की विधाओं के इस महासंगम में कोई साधु संत धुनीराम रहा है तो कोई चिमटा बजाने में मगन है या फिर हठयोग का तप करके आराध्य का स्मरण कर रहे हैं । मधुबन में संतों के समागम में आध्यात्मिक की अनुपम छटा बिखर रही थी।


– राजा बुंदेला ने मेले में पहुंच स्वामी जी का लिया आशीर्वाद

मौनी बाबा धाम में आयोजित तीन दिवसीय विशाल भंडारे के तीसरे दिन शुक्रवार को बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजा बुंदेला पहुंचे। उन्होंने मौनी बाबा आश्रम में स्वामी अवधूत महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं भंडारे का प्रसाद चखा। उन्होंने कहा कि यह पावन माटी है। यहां कदम रखना ही सौभाग्य की बात है। वह खुद को धन्य मान रहे हैं। मेले में काफी देर तक रहे। इस दौरान भाजपा नेता राजेश द्विवेदी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, बच्चा सिंह काजी टोला तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: लोकतंत्र की ‘सशक्त नींव’ मतदाता, एसआईआर का हुआ सफल आगाज

City News Uttar Pradesh

किशोर-किशोरी कोविड टीकाकरण में बांदा का प्रदेश में छठा स्थान

City News Uttar Pradesh

खौलाते दूध में गिरी छिपकली, पीने से महिला की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

बांदा में तीसरे दिन नाई रामलीला द्वारा रावण वध के साथ हुआ दशहरा मिलन

चित्रकूट में प्रदेश के पहले टेबल टॉप एयरपोर्ट का पीएम ने किया लोकार्पण:12 मार्च को लखनऊ के लिए होगी पहली उड़ान

City News Uttar Pradesh

प्रसपा का प्रदर्शन : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़