- विनोद मिश्रा
बांदा। विकास के बयार पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें अपने कार्य काल में पार्टी की नीतियों पर चलकर विकास के क्षेत्र में अनुपम योगदान किया हैं। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास की ऐसी अविरल धारा बहाई जो बुंदेलखंड में अनोखी हैं। राजनीतिक समीक्षकों में यह चर्चा हैं कि मोदी और योगी की की नीतियों की “मन माला’ फेरने वाला “बिरला” ही कोई ऐसा विधायक हो जिसने समर्पण की मिसाल कायम की हो।

यही कारण हैं कि क्षेत्र की जनता हो या पार्टी पदाधिकारी या कार्यकर्ता सबको पार्टी हाई कमान पर विश्वास हैं तथा “जय प्रकाश-तय प्रकाश” के नारे से “आह्लादित” सा हैं।

वास्तव में “मीमांसा” की जाऐ तो हकीकत भी है कि सदर विधान सभा में अनेकों प्राकृतिक एवं दैवीय विपदाओं के बीच “प्रकाश” अपने कर्तव्य पथ पर विचलित नहीं हुये।

जनता के लिए विकास की धार में एक लक्ष्य साधना की तरह “चल चला चल” की गति “गतिमान” रही। विकास के प्रकाश की किरणों नें सदर विधान सभा क्षेत्र में जमकर “आभा” बिखेरी। जिसे जनता अपने आप में अनोखा एवं अनूठा मानती है।

विधान सभा चुनाव फरवरी-मार्च में हो जाने है। इसके चलते तमाम चुनावी मेढ़क और मेढिकिन भी जो चुनाव के समय ही जनता के बीच आते है उछल-कूद में है। यह सब आसमां से तारे तोड़ लाने की हवा-हवाई उछाल रहें हैं। कई तो सदर विधायक की टिकट हासिल होने की “हकीकत” जानकर “निढाल” से हो गये हैं परंतु कुछ अब भी “मुंगेरी लाल” के सपनों में से खोये हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
