25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी व नौकरी का झांसा बन गया जाल: दिल्ली में बांदा की युवती बनी 'दरिंदगी' की शिकार
उत्तर प्रदेश

शादी व नौकरी का ‘झांसा’ बन गया जाल: दिल्ली में बांदा की युवती बनी ‘दरिंदगी’ की शिकार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर की एक युवती का भरोसा तोड़ते हुए एक युवक ने उसे नौकरी और शादी का लालच देकर शारीरिक शोषण का शिकार बना डाला। दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत आरोपी ने युवती को लगातार कई दिनों तक अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया और फिर उसके विरोध करने पर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। मामला प्रकाश में आने के बाद बांदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर ‘जांच’ शुरू कर दी है।

शादी व नौकरी का झांसा बन गया जाल: दिल्ली में बांदा की युवती बनी 'दरिंदगी' की शिकार

यह मामला चिल्ला कस्बे के एक गांव की रहने वाली युवती से जुड़ा है। पीड़िता की मां के अनुसार,आरोपी धीरज,जो उसी गांव का रहने वाला है, दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। जुलाई महीने में धीरज ने पीड़िता की मां से कहा कि वह उनकी बेटी को नौकरी दिला सकता है। विश्वास में आकर मां ने बेटी को धीरज के पास भेज दिया। 30 जुलाई को जब युवती दिल्ली पहुंची, तो वहां धीरज ने पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। भरोसा करने पर युवती को उसने अपने कब्जे में रखा और उसके साथ कई दिनों तक जबरन दुष्कर्म किया।

शादी व नौकरी का झांसा बन गया जाल: दिल्ली में बांदा की युवती बनी 'दरिंदगी' की शिकार

जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो धीरज ने शादी से साफ इनकार कर दिया। कहा कि अगर उसने यह बात किसी से साझा की तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर देगा। घटना से दहशत में आई युवती किसी तरह बांदा वापस लौटी। कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर और जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। साथ ही, युवती का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराए जा चुके हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें पुस्तक मेले का किया अवलोकन: अध्यात्म एवं सतमार्ग के क्षेत्र में बताया उपयोगी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा पीएम मोदी देश के सच्चे नायक : मिशन 2024 की तैयारी तय

बांदा : दिन में रिश्ता हुआ पक्का, रात में लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान

News : स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन है वे सच्चे अर्थ में राष्ट्र संत थे : इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

मोटे अनाज की मोटी मांग : मोटा मुनाफा कमा रहे दुकानदार

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरों ने ‘सवर्ण आयोग गठन’ की उठाई जोरदार मांग: सीएम को लिखा ‘ऐतिहासिक’ पत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़