28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व सांसद भैरों ने 'सवर्ण आयोग गठन' की उठाई जोरदार मांग: सीएम को लिखा 'ऐतिहासिक' पत्र
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद भैरों ने ‘सवर्ण आयोग गठन’ की उठाई जोरदार मांग: सीएम को लिखा ‘ऐतिहासिक’ पत्र

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने ‘संवैधानिक अधिकार प्राप्त सवर्ण आयोग’ के गठन की जोरदार मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रदेश में अनुसूचित जन जाति आयोग, अल्पसंख्यक कल्याण आयोग और पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के बाद अब ‘सवर्ण आयोग का गठन आवश्यक बताया है। पूर्व सांसद मिश्रा ने अपने पत्र में साफ कहा है कि कई अन्य राज्यों में भी सवर्ण आयोग की मांग जोर-शोर से उठ रही है। उत्तर प्रदेश में भी इस आयोग के गठन से सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम होगा।

पूर्व सांसद भैरों ने 'सवर्ण आयोग गठन' की उठाई जोरदार मांग: सीएम को लिखा 'ऐतिहासिक' पत्र

भैरों प्रसाद मिश्रा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर इस मांग को पूरा करते हुए सवर्ण आयोग के गठन की घोषणा करें, जिससे सवर्ण वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सकें। भैरों प्रसाद मिश्रा ने अपने पत्र में कौशांबी जिले में ब्राह्मण परिवार पर लगाए गए कथित फर्जी मुकदमों की जांच कराने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि परेशान इस परिवार के एक वृद्ध सदस्य ने न्याय न मिलने के कारण आत्महत्या कर ली है। साथ ही, उन्होंने सवर्ण आर्मी के सदस्यों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने पर भी जोर दिया है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

पूर्व सांसद भैरों ने 'सवर्ण आयोग गठन' की उठाई जोरदार मांग: सीएम को लिखा 'ऐतिहासिक' पत्र

पूर्व सांसद ने कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए संघर्षरत है, लेकिन अभी तक उनकी आवाज को पर्याप्त महत्व नहीं मिला। सवर्ण आयोग के गठन से न केवल उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा होगी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से उम्मीद जताई कि वे इस मांग को गंभीरता से लेंगे और जल्द से जल्द इसका सकारात्मक समाधान करेंगे। उल्लेखनीय है की पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा की यह मांग राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रधान द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

कलयुगी बेटे ने मां की ईंट से सिर कूंचकर की हत्या, बड़े भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा से ‘बांदा हुआ भक्तिमय’ : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सामाजिक चेतना’ का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू के दांव से पीडब्लूडी हुई चित्त

City News Uttar Pradesh

चौपाल में बोले मंत्री रामकेश : मोदी और योगी देश के लिये हैं कर्मयोगी

City News Uttar Pradesh

जयराम सिंह बछेऊरा का जन संपर्क, गावों में लाया उमंग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़