28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा को मिल सकती है 'चीनी मिल' की सौगात: विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात
उत्तर प्रदेश

बांदा को मिल सकती है ‘चीनी मिल’ की सौगात: विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की तस्वीर बदलने वाली बहुप्रतीक्षित औद्योगिक योजना को अब प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की मेहनत और जमीनी स्तर पर लगातार पैरवी रंग लाने को तैयार है। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजधानी लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर जिला मुख्यालय पर ‘चीनी मिल’ की स्थापना की मांग को दोहराया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वे स्वयं बांदा आकर इस ऐतिहासिक घोषणा को सार्वजनिक रूप से कर सकते हैं।

बांदा को मिल सकती है 'चीनी मिल' की सौगात: विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात

विधायक दिवेदी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बांदा में पूर्ववर्ती कताई मिल परिसर को सरकार पहले ही फूड पार्क के रूप में विकसित करने का निर्णय ले चुकी है। ऐसे में यह स्थान नई चीनी मिल के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है। विधायक ने कहा कि इस मिल की स्थापना से न केवल बुंदेलखंड, बल्कि विशेष रूप से चित्रकूट मंडल को औद्योगिक पहचान मिलेगी। इसके अलावा गन्ना उत्पादन क्षेत्र का विस्तार होगा जिससे किसानों को स्थायी आय और लाभकारी मूल्य मिलेगा। क्षेत्र में व्याप्त आन्ना प्रथा स्वतः खत्म हो जाएगी। स्थानीय बाजारों में आर्थिक गतिविधियां तेज़ होंगी और युवाओं को रोज़गार मिलेगा और पलायन रुकेगा। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर सकारात्मक आश्वासन दिया है और जल्द ही बांदा में आकर स्वयं चीनी मिल स्थापना की घोषणा करेंगे। यह घोषणा पूरे मंडल को औद्योगिक नवजागरण की ओर ले जा सकती है।

बांदा को मिल सकती है 'चीनी मिल' की सौगात: विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात

विधायक प्रकाश दिवेदी ने सीएम योगी से अवंतिबाई लोधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्तियों के अनावरण कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे स्वयं इन ऐतिहासिक प्रतिमाओं का अनावरण करें ताकि समाज में सामाजिक एकता और प्रेरणा का संदेश जाए। मुख्यमंत्री से हुई बातचीत में विधायक ने बांदा में चल रही विभिन्न योजनाओं और भावी परियोजनाओं का भी विवरण दिया। चित्रकूट मंडल को “मिनी मेट्रोपोलिटन” की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। बांदा का औद्योगिक भविष्य अब केवल सपना नहीं, बल्कि एक साकार होती योजना की शक्ल ले चुका है। चीनी मिल की स्थापना से न केवल किसान, बल्कि आम नागरिक, व्यापारी और युवा वर्ग को नया जीवन मिलेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव के बीच आजम खान दोषी करार: कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा व 5 लाख का जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh

बांदा का निकम्मा सूचना विभाग ? प्रशासन एवं मीडिया के बीच पैदा कर रहा भेदभाव की खाई ?

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह पहुचे गांव, ग्रामीणों का जाना हाल …

किसानों की बल्ले-बल्ले : हवाई सहयोग से लहलहायेगी अब मंडल की खेती किसानी !

City News Uttar Pradesh

अंबेडकर जयंती पर बोले मंत्री रामकेश : संविधान हर नागरिक का अधिकार

विधायक प्रकाश की मौजूदगी में भव्य आयोजन: संत रविदास कलश यात्रा में ‘एकता’ का ‘संदेश’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़