23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त बालकृष्ण ने "लापरवाही" पर किया सचेत: समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश

आयुक्त बालकृष्ण ने “लापरवाही” पर किया सचेत: समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में तेजी लाते हुए सभी विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा किये जाने के लिये सचेत किया। उन्होंने जन शिकायतों, आईजीआरएस प्रकरणों, और सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का ध्यान रखने का आदेश दिया।

आयुक्त बालकृष्ण ने किया "सचेत": विकास कार्यों व कानून व्यवस्था में अधिकारियों को कड़े निर्देश

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने एवं निर्धारित समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, महोबा जनपद में विद्युत बिल सुधार हेतु कैंप लगाने की बात भी कही गई। आयुक्त ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी बांदा की सीटी स्कैन मशीन को ठीक कराए जाने के आदेश दिए।

आयुक्त बालकृष्ण ने किया "सचेत": विकास कार्यों व कानून व्यवस्था में अधिकारियों को कड़े निर्देश

उन्होंने नवजात बच्चों के जन्म पंजीकरण और टीकाकरण में शत प्रतिशत साक्षरता सुनिश्चित करने की बात की। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में जलापूर्ति को निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा, सड़कों की मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने गुणवत्ता पर ध्यान देने की बात की और निर्माणाधीन सेतुओं के कार्य में तेजी लाने की जरूरत जताई। आयुक्त ने महोबा और चित्रकूट के विकास कार्यों, विशेषकर खेल स्टेडियम और ओपन जिम के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आयुक्त बालकृष्ण ने किया "सचेत": विकास कार्यों व कानून व्यवस्था में अधिकारियों को कड़े निर्देश

उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, और विभिन्न पेंशन योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में जिलाधिकारी बांदा नगेन्द्र प्रताप, जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणअप्पा जीएन, जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम, जिलाधिकारी महोबा मृदुल चैधरी और मण्डल के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मानसिक रोगी इलाज के लिए आएं आगे: डीएम अनुराग

City News Uttar Pradesh

पांच दिन से लापता मासूम का शव पानी भरे गड्ढे में मिला : हत्या की आशंका

City News Uttar Pradesh

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई

City News Uttar Pradesh

गौवंशों के संरक्षण का शासकीय संकल्प धूल धूसरित ? किसानों की फसलें हो रहीं हैं नष्ट !

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म पीड़िता ने सीएम योगी से मांगी इच्छा मृत्यु तो मची खलबली : दर्ज हुई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा: विकलांगों ऩे महिला उत्पीड़न को लेकर किया प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़