26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का "जोशीला" संबोधन: कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का “जोशीला” संबोधन: कांग्रेस सेवादल की भूमिका पर बल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट जिले के “रामायण मेला भवन” में चल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। ध्वज वंदन का कार्यभार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया।  प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि अविनाश पांडे ने चित्रकूट और भगवान राम की महिमा का उल्लेख करते हुए सेवादल के इतिहास पर प्रकाश डाला।

चित्रकूट में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का "जोशीला" संबोधन: कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार

उन्होंने नेहरू, हार्डिकर, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी तक की सेवादल यात्रा की सराहना की। उन्होंने आज़ादी की लड़ाई में सेवादल के योगदान का जिक्र करते हुए नागपुर के झंडा आंदोलन का उदाहरण दिया और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में सेवादल की भूमिका के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।

चित्रकूट में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का "जोशीला" संबोधन: कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार

दूसरे सत्र में, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रभारी विश्वविजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर की श्रृंखलाओं को और आगे बढ़ाने, ब्लॉक स्तर पर इन्हें आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से तैयार करने की बात की।

चित्रकूट में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का "जोशीला" संबोधन: कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने जोशीले संबोधन में कहा, “दिशा के साथ-साथ आग भी लगनी चाहिए, और वह लग चुकी है। हम चट्टान की तरह खड़े हैं।” उन्होंने कांग्रेस सेवादल के महत्व और पार्टी के कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए आयोजित किए जा रहे इस प्रशिक्षण शिविर को एक अहम कदम बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी और तौकीर आलम ने भी अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘रहस्य’ का दरवाजा खुला ! रामकाल से ‘जुड़ाव’ की चर्चा, प्रशासन और पुरातत्व विभाग ‘अलर्ट’ !

मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्सों के 205 पद खाली, काम कर रहीं 50: कैसे हो समुचित इलाज

City News Uttar Pradesh

गजब है भइया : आटो में क्षमता छह की पर लादते हैं सोलह सवारियां

जिला विकास अधिकारी का रात में औचक निरीक्षण : मुख्यालय में अनुपस्थित मिले दो अवर अभियंता और बीओ पीआरडी, अब होगी प्रशासनिक कार्रवाई

परमानंद नें परिवहन डिपो में रचा मितव्यता का इतिहास : हर माह एक करोड़ की बचत !

City News Uttar Pradesh

रहस्यमयी मौत से सनसनी: तलाश में निकले परिजनों के उड़े होश, पानी में पड़ा मिला शव

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़