31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : एबीवीपी ने तांडव बेब सीरीज फिल्म के निर्देशक और अभिनेता का फूंका पुतला…

 

– तांडव फिल्म में विवादित दृश्य हटाने के बाद भी हिंदू संगठनों का विरोध जारी 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को फिल्म तांडव के निर्देशक और अभिनेता का प्रतीकात्मक पुतला आग के हवाले कर दिया। अमेजन प्राइम की सीरीज तांडव के निर्देशक द्वारा विवादित दृश्य हटाए जाने के बाद भी हिंदू संगठनों का विरोध लगातार जारी है।

गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग सह संयोजक बृजेश अवस्थी और जिला संयोजक विवेक भदौरिया की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट के नजदीक तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर और अभिनेता सैफ अली खान का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हुए आक्रोश जताया। नगर मंत्री दिव्यांशु मिश्रा ने कहा कि वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया। विशेष रूप से से एक धर्म को ध्यान में रखकर वेब सीरीज का बार-बार निर्माण किया जा रहा है। जब तक इनके ऊपर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कि जाती या इसके खिलाफ कोई ठोस कानून नहीं बनाया जाएगा। तब ऐसे विकृत मानसिकता के लोग ऐसा कार्य करते रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि एक साजिश के तहत हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं के आपत्तिजनक दृश्य फिल्माए गए हैं।

तांडव बेव सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर द्वारा बेव सीरीज पर भारतीय संस्कृति के आराध्य देवी, देवताओं के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी के साथ भारतीय नारियों की अस्मिता पर प्रश्न उठाते हुए घोर अपमान किया है। फिल्म धार्मिक उन्माद फैलाते हुए देशद्रोही समाज विद्रोही कार्यों के साथ निम्नस्तरीय शब्दों का वर्णन करते हुए समाज में वैमनस्ता फैलाने की गहरी साजिश का संकेत करती है। सेंसर बोर्ड से फिल्म पर प्रतिबंध और निर्माता, निर्देशक, कलाकारों समेत आमेजन प्राइम के कंटेट इंडिया हेड की गिरफ्तारी और वेब सीरीज पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर नगर सह मंत्री आलोक सिंह, दिव्यांशु त्रिवेदी, अजय गौतम, सुरेंद्र त्रिवेदी, प्रशांत मिश्रा, राजीव भुर्जी, अरुण द्विवेदी, गगन साहू, विवेक त्रिपाठी, आयुष सिंह, अभय प्रताप सिंह चंदेल आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आठ महीने पुरानी ‘पथराई सीमेंट’ से ‘राछा’ में बन रही सड़क: विरोध में ग्रामीणों का हल्लाबोल

City News Uttar Pradesh Desk

खबर का असर : जौहर पुर खदान खंड 5 में अधिकारियों का छापा, पकड़ा अवैध खनन

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव हेतु आरक्षण की तैयारी हुई पूरी: शासन की हरी झंडी का इंतजार !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की डिप्टी सीएम से मुलाकात: मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी पर जताया एतराज !

City News Uttar Pradesh

Banda : पोकलैंड मशीन से गिरकर चालक की मौत, सिर व गले पर मिले चोट के निशान …

बांदा जिला पंचायत टेंडर विवाद: नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निविदाएं रद्द

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़