28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा जिला पंचायत टेंडर विवाद: नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निविदाएं रद्द
उत्तर प्रदेश

बांदा जिला पंचायत टेंडर विवाद: नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निविदाएं रद्द

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत में टेंडर प्रक्रिया को लेकर गहराता विवाद अब एक बड़े फैसले की ओर बढ़ चुका है। जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद विवादित निविदाओं को निरस्त कर दिया गया है, और शासन ने जल्द ही नई बोर्ड बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।

खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम लूट: रोजाना हो रहा करोड़ों में वारा न्यारा !

जिला पंचायत सदस्य सुजाता देवी, अरुण सिंह पटेल, मीरा देवी, सदाशिव अनुरागी, रामकेश राजपूत और संगीता देवी ने आपत्ति जताते हुए आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी से शिकायत की गई थी कि जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए जारी किए गए टेंडर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सदस्यों का कहना है कि शासनादेश के अनुसार जिला पंचायत को ग्राम पंचायत क्षेत्रों में कार्य करने का अधिकार नहीं है, फिर भी इन क्षेत्रों के लिए टेंडर जारी किए गए।

बांदा जिला पंचायत टेंडर विवाद: नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निविदाएं रद्द

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त ने अपर आयुक्त प्रशासन एंव मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की। समिति की रिपोर्ट के अनुसार, पिछली बोर्ड बैठक में एक बड़ी संख्या में टेंडर ऐसे कार्यों के लिए जारी किए गए थे, जो कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। शासनादेश के तहत यह अधिकार केवल ग्राम पंचायत को है, और जिला पंचायत को ग्राम पंचायत क्षेत्रों में निर्माण कार्य करने की अनुमति नहीं है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत द्वारा जारी किए गए सभी विवादित टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही, एक माह के भीतर पुनः बोर्ड बैठक आयोजित करने के आदेश भी दिए गए हैं, जिसमें शासनादेशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार का बड़ा फैसला : राशन की दुकानों पर दूध-घी, ब्यूटी प्रोडक्ट और ब्रेड समेत मिलेंगी ये 35 चीजें

अमेठी सांसद किशोरी लाल बोले: भगवान राम ने भाजपा को दी सजा, उनकी नैतिक हार हुई

बांदा सपा में गृहयुद्ध : पार्टी की स्थिति “कोमें” में पहुंची ? प्रदेश नेतृत्व खामोश !

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान !

फैसला : दोहरे हत्याकांड के दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 2017 में की थी हत्या

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़