City News Uttar Pradesh
योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लहसुन की बढ़ती मांग और चढ़ती कीमतों को थामने के लिए “योगी सरकार ने बड़ी पहल” की है। इसकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए “विशेष योजना” बनी है, ताकि “काजू के दाम पहुंच चूका लहसुन की कीमत नीचे” आ सके।

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

इस योजना में चित्रकूट मंडल के बांदा, चित्रकूट, महोबा एंव हमीरपुर जिलों को भी शामिल किया गया है। इसकी खेती में प्रति हेक्टेयर किसानों को 12 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। लहसुन का बीज राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीई), नई दिल्ली उपलब्ध कराएगा।

बांदा एवं हमीरपुर सहित 15 जिलों में आवंटित होंगे औद्योगिक एवं कामर्शियल प्लाट

प्रदेश में लहसुन की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत विशेष योजना बनाई है। प्रति हेक्टेयर 30 हजार रुपये की इकाई लागत तय की गई है। इसमें किसानों को प्रति हेक्टेयर 40 प्रतिशत, (अधिकतम 12 हजार रुपये) का अनुदान दिया जाएगा।

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

यह अनुदान प्रति किसान न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर से अधिकतम 4.0 हेक्टेयर तक की भूमि पर उपलब्ध होगा। बीज की कीमत 370 से 390 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रखी गई है। इस मिशन के तहत केंद्रांश 60 प्रतिशत और राज्यांश 40 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने जिले के जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क करना होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सीएम योगी की सोना खदान लूट की शिकार : पट्टाधारक परेशान

City News Uttar Pradesh

प्लास्टिक का आतंक: नौकरशाही नकारा, 11 टन कचरे में घुट रही हवा, दम तोड़ता पर्यावरण

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण का अधिकारियों को अल्टीमेटम: निर्माण कार्यों में गति लाएं या कार्रवाई झेलें

City News Uttar Pradesh

Banda : खनिज अधिकारी का चला चाबुक, मची भगदड़ छह ट्रैक्टर सीज …

तेज रफ्तार का कहर: बांदा-फतेहपुर हाईवे पर आगे जा रहे डंपर में मारी पीछे से टक्कर, खलासी की मौत, केबिन तोड़कर निकाला गया शव

City News Uttar Pradesh

दोहरे हत्याकांड में 17 साल बाद सजा का ऐलान: पांच दोषियों को उम्रकैद, जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़