25.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हनीट्रैप का शिकार हुआ पुलिस कर्मी, गवां बैठा 75 हजार रुपये, क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर झाड़ा रौब, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज, एसपी ने दिए जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश

हनीट्रैप का शिकार हुआ पुलिस कर्मी, गवां बैठा 75 हजार रुपये, क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर झाड़ा रौब, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज, एसपी ने दिए जांच के आदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अनजान युवती से मोबाइल पर बातचीत कांस्टेबल को भारी पड़ गई। अश्लील एमएमएस बनाकर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ और 75 हजार रुपये गवां बैठा। नोएडा से क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन साथी ने फोन कर दबाव बनाया। साइबर क्राइम थाना व शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद एएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस महकमे ने ऐसे फोन काल से सावधान रहने की अपील की है।

हनीट्रैप का शिकार हुआ पुलिस कर्मी, गवां बैठा 75 हजार रुपये, क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर झाड़ा रौब, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज, एसपी ने दिए जांच के आदेश
Banda Crime: Police personnel became victim of honeytrap, lost 75 thousand rupees, became a crime branch officer, filed a report in Kotwali, SP ordered investigation

हनीट्रैप का शिकार कोर्ट में तैनात एक कांस्टेबल हुआ। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि दस जुलाई को वाट्सएप पर पहले एक मैसेज और बाद में वीडियो काल आई। बातचीत के दौरान युवती अश्लील हरकतें करने लगी और उसे भी वैसा ही करने को कहा। मना करने पर कहा कि रात में नौ बजे फिर फोन करेगी। उसी रात फिर फोन आने पर उसने काल नहीं उठाई।

– पहले ही बना लिया था एमएमएस

बाद में युवती ने वह एमएमएस उसको भेजा, जो पहली व्हाट्सअप कॉल के जरिये बातचीत के दौरान बनाया गया था। फोन पर बातचीत के दौरान जब उसने बच्चे होने की बात कही तो उधर से फंसाने की धमकी दी गई।

– दो दिन बाद आया युवती के साथी का फोन

कांस्टेबल के मुताबिक 12 जुलाई को एक युवक का फोन आया, जिसने खुद को क्राइम ब्रांच नोएडा का बताकर युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराने की बात कही। जब उसने कहा कि बातचीत में फंसाकर वीडियो बनाया गया है तो यू ट्यूब पर संपर्क कर इसे डिलीट कराने को कहा।जब उसके बताए नंबर पर फोन किया तो आनलाइन 75 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़ित के मुताबिक जेल जाने और नौकरी पर संकट देख वह पैसे देने को मजबूर हो गया। कोतवाली में चार मोबाइल नंबर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि न्यायालय में तैनात सिपाही की वीडियो कालिंग के दौरान कुछ तस्वीरें ली गईं और ब्लैकमेल कर 75 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं। पूरे गिरोह का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। हर बिंदु पर गहराई से जांच की जा रही है। लोगो से अपील है कि ऐसी अनजान काल से दूर रहें और अपनी कोई जानकारी साझा नहीं करें। गलत फोन आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें ‘रिवर रैंचिंग’ कार्यक्रम में की ‘शिरकत’: मत्स्य अंगुलिकाओं को किया ‘प्रवाहित’

City News Uttar Pradesh

कांपेगा दुश्मन : बांदा का “राजा” अब संभालेगा जम्मू कश्मीर की सुरक्षा कमान …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत भाजपा की जीत पर गदगद, मोदी -योगी एंव प्रत्याशियों को दी बधाई

Banda : कविता के आंगन में व्यंग्य के कतरन का अंकुर बने कैलाश …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बिजली, पानी समस्या पर हुये नाराज : आधिकारियों को लगाई फटकार !

छात्रों की ‘अनोखी दास्तान’: बोर्ड कॉपियों में गाने और चुटकुले’,भावुक संदेशों ने ‘खींचा ध्यान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़