25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: लाखों का माल हुआ जब्त
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

बांदा में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: लाखों का माल हुआ जब्त !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकरनगर मुहल्ले में अवैध रूप से संचालित हो रही “गुटखा फैक्ट्री” पर प्रशासन ने देर रात “बड़ी कार्रवाई” की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के साथ संयुक्त रूप से की गई “छापेमारी” में टीम ने मौके से “भारी मात्रा में गुटखा” बनाने की “सामग्री और मशीन बरामद” की है।बांदा में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: लाखों का माल हुआ जब्त अधिकारियों के अनुसार शंकरनगर में लंबे समय से अवैध रूप से गुटखा बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक टीम ने देर रात “अचानक छापा” मारा। जांच के दौरान मौके पर “गुटखा बनाने का पूरा सेटअप” मिला। टीम ने वहां से दो क्विंटल सुपारी, एक बोरा तंबाकू, दो बोरा तैयार गुटखा, 13 बंडल रैपर और गुटखा तैयार करने वाली मशीन बरामद की।बांदा में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: लाखों का माल हुआ जब्त छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री संचालक से संचालन से संबंधित लाइसेंस और अन्य वैध अभिलेख मांगे, लेकिन संचालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। बिना लाइसेंस और मानकों के गुटखा तैयार किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।  इस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए “फैक्ट्री को सील” कर दिया। मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एफएसडीए की टीम ने बरामद तैयार गुटखा, सुपारी और तंबाकू के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। बरामद समस्त सामग्री को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओलों से पट गई फसलें: रालोद के बुंदेलखंड अध्यक्ष साक्षी नें राहत की मांग उठाई

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं ‘गरीबों की ढाल’: फुटपाथ दुकानदारों को बांटी ‘संवेदना’ की छांव

City News Uttar Pradesh

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी का उत्पीड़न: पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाने का किया पूर्वाभ्यास

City News Uttar Pradesh

डीएम बने जेम्सबांड : मरोली खंड दो और अछरोड पर गाज, आधी रात को 44 बालू ट्रकों का चालान

City News Uttar Pradesh

बांदा बाजार से लोहा सरिया गायब : कालाबाजारी का चरमोत्कर्ष !

ब्रेकिंग न्यूज़