City News Uttar Pradesh
पालिका अध्यक्ष मालती बनीं 'गरीबों की ढाल': फुटपाथ दुकानदारों को बांटी 'संवेदना' की छांव
उत्तर प्रदेश

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं ‘गरीबों की ढाल’: फुटपाथ दुकानदारों को बांटी ‘संवेदना’ की छांव

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जहां भीषण गर्मी और लू ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है, वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू और उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में संवेदनशीलता की मिसाल बनकर उभरे हैं।

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं 'गरीबों की ढाल': फुटपाथ दुकानदारों को बांटी 'संवेदना' की छांव

तपती सड़कों पर बैठकर अपनी रोज़ी-रोटी कमाने वाले पटरी दुकानदारों को राहत देने के लिए छाता वितरण का सिलसिला रविवार को शुरू हुआ और सोमवार को भी उसी जोश के साथ जारी रहा।

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं 'गरीबों की ढाल': फुटपाथ दुकानदारों को बांटी 'संवेदना' की छांव

कालूकुआं, गायत्री नगर, महाराणा प्रताप चौक जैसे शहर के प्रमुख इलाकों में जहां लोग तपती सड़कों पर चलने से घबरा रहे हैं, वहीं उन्हीं रास्तों पर बैठकर अपना पेट पालने वाले दुकानदारों के लिए यह छाता वितरण जीवनदायिनी छांव जैसा साबित हो रहा है। पालिका अध्यक्ष मालती बासू स्वयं क्षेत्र में जाकर दुकानदारों को छाते वितरित कर रही हैं।

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं 'गरीबों की ढाल': फुटपाथ दुकानदारों को बांटी 'संवेदना' की छांव

उन्होंने एक वृद्ध दुकानदार को अपने हाथों से गन्ने का जूस पिलाकर मानवीयता की मिसाल कायम की, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। इस मौके पर पालिका प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, सभासद आशीष गुप्ता, योगेन्द्र कुमार योगी, संतोष राजपूत, रामबिहारी साहू, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रामनरेश तिवारी, सहित नगर पालिका परिषद के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं 'गरीबों की ढाल': फुटपाथ दुकानदारों को बांटी 'संवेदना' की छांव

पालिका अध्यक्ष ने कहा हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद तपती धूप में परेशान न हो। “यह सिर्फ छाते नहीं, हमारे आत्मीय भाव हैं”। हर गरीब तक हमारी छांव पहुंचे, यही संकल्प है।

पालिका अध्यक्ष मालती बनीं 'गरीबों की ढाल': फुटपाथ दुकानदारों को बांटी 'संवेदना' की छांव

नगर पालिका की यह पहल केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और संवेदना की जीवंत मिसाल बन चुकी है। आम जनता इस कार्य की भरपूर सराहना कर रही है। जहां सियासत अक्सर दूर रहती है ज़मीनी संघर्षों से, वहीं मालती बासू की यह मानवीय छवि इस तपते मौसम में जनता के लिए राहत और राजनीति के लिए उदाहरण बन चुकी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश की पहल : अयांश की गुमशुदी पर पुलिस खोज में हुई सक्रिय

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा तीसरा दिन: पराक्रम, भक्ति व बुद्धि का बना संगम, अर्जियां स्वीकार का चमत्कार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्यमंत्री बाइक से पहुंच सुनीं पेयजल समस्या, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

बांदा : ओटीपी पूछकर जालसाजों ने हड़पी थी रकम, साइबर टीम ने कराई वापस …

विधायक प्रकाश की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात: विकास कार्यों पर रखी ‘मजबूत’ बात

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़