25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ड्रेस के लिए टोकना प्रोफेसर को पड़ा भारी, छात्रों ने रास्ते में रोककर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
उत्तर प्रदेश

ड्रेस के लिए टोकना प्रोफेसर को पड़ा भारी, छात्रों ने रास्ते में रोककर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा …

 

चित्रकूट। जिले में एक प्रोफेसर को कालेज में छात्रों को ड्रेस के लिए टोकना मंहगा पड़ गया। कर्वी क्षेत्र में अमानपुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम सरेराह छात्रों ने अपने प्रोफेसर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। प्रोफेसर ने एक दिन पहले बुधवार को छात्रों को कालेज की ड्रेस में न आने पर टोक दिया था, जिस पर विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक सवार छात्र भाग निकले। छात्र व प्रोफेसर गोस्वामी तुलसीदास डिग्री कालेज के हैं। इस घटना का वीडियों भी इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ी पुलिया कर्वी के प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह गुरुवार शाम कालेज से घर जाने के लिए बाइक से निकले। जैसे ही रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पहले से बाइक लिए खड़े छात्रों ने उनको रोक लिया और लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। प्रोफेसर भागे तो छात्रों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसदौरान इलाके में लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह प्रोफेसर अपने आपको बचा सके।

ड्रेस के लिए टोकना प्रोफेसर को पड़ा भारी, छात्रों ने रास्ते में रोककर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बतातें है कि बुधवार को भरतकूप के रहने वाले कुछ छात्र कालेज आए तो प्रोफेसर ने ड्रेस पहनकर नहीं आने पर हिदायत दी थी। इस पर वाद-विवाद भी हुआ था, जिससे छात्र गुस्से में थे। इसी बात का बदला लेने के लिए छात्रों ने प्रोफेसर को पीटा। घटना के कुछ ही देर में पुलिस पहुंची पर हमलावर छात्र सामने से भाग निकले। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में भी वायरल हो गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रोफेसर ने दो नामजद समेत दस अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। प्रोफेसर के हाथ और सिर में चोट आई है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का ‘विकास’ के पन्नों में नया अध्याय: महुआ में बनेगा सभागार और गेस्ट हाउस

अशोक सिंह गौर बने ‘तिंदवारी’ राजनीति में सपा का ‘मजबूत चेहरा’: छात्र नेता से सियासत की धुरी तक

City News Uttar Pradesh

बाढ़ ने बढ़ाया बीमारी का खतरा : नदियां छोड़ गईं मलबा, अब संक्रामक रोगों का खतरा

City News Uttar Pradesh

रहस्यमय खुदकुशी : किशोरी नें सुने घर में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की रणनीति से आर.के का चुनावी रथ बांदा विधान सभा कर गया पार !

City News Uttar Pradesh

Banda – ठंड लगने से किसान खेत में अकड़ा, मौत…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़