– विनोद मिश्रा
बांदा । झांसी में कैथोलिक नन के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने से कांग्रेस खफा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को सौंपा और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।


ज्ञापन में कांग्रेस प्रदेश सचिव अल्तमश हुसैन ने बताया कि ट्रेन से उड़ीसा जा रही इसाई अल्पसंख्यक समाज की कैथोलिक नन और उनके सहयोगियों को णंसी जंक्शन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जानबूझकर धर्म परिवर्तन के झूठे आरोप लगाकर अपमानित व तिरस्कृत करते हुए मानसिक रूप से आघात पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस घटना की निंदा करती है। कहा कि भारत का संविधान अल्पसंख्यक समुदाय को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है। इस तरह की हिंसक घटनाएं देश के संविधान, एकता व अखंडता पर खतरा हैं।

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं न हो सकें। ज्ञापन देते समय प्रदेश सचिव अल्तमश हुसैन के अलावा मुन्ना खान, राजेंद्र प्रजापति, रामहित निषाद, उदय, मुन्नी गुप्ता, बशीर, वैश्य राजेश गुप्ता पप्पू, छेदीलाल धुरिया, नवाब, रईस, सुखदेव गांधी, शाकिर मंसूरी, याकूब आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
