30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री और विधायक ने युवाओं को दी 'नई उड़ान': खेल किट के साथ मिली आत्मविश्वास की 'चाबी'
उत्तर प्रदेश

मंत्री और विधायक ने युवाओं को दी ‘नई उड़ान’: खेल किट के साथ मिली आत्मविश्वास की चाबी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती पर युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और सामाजिक सौहार्द की एक नई तस्वीर उभरी, जब युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में युवा एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन जनपद मुख्यालय पर किया गया, जिसमें जिले के कोने-कोने से आए युवाओं की उपस्थिति ने एक सशक्त संदेश दिया “हम तैयार हैं बदलाव के वाहक बनने को !” कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लॉक से चयनित 25 महिला एवं पुरुष मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री दी गई।

मंत्री और विधायक ने युवाओं को दी 'नई उड़ान': खेल किट के साथ मिली आत्मविश्वास की 'चाबी'

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने स्वयं अपने कर-कमलों से सामग्री वितरण किया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। राज्य मंत्री ने युवाओं से कहा “खेल सिर्फ शरीर नहीं, चरित्र भी गढ़ता है। मंगल दल आज गांव-गांव में नेतृत्व, अनुशासन और समर्पण का चेहरा बनकर उभर रहे हैं। इनकी सक्रियता ही कल के सशक्त समाज की नींव रखेगी।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाढ़ जैसे संकटों में भी नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं, समाज की रक्षा करें और भाईचारे का संदेश फैलाएं।

मंत्री और विधायक ने युवाओं को दी 'नई उड़ान': खेल किट के साथ मिली आत्मविश्वास की 'चाबी'

विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि “मंगल दल केवल नाम नहीं, यह गांव की रीढ़ हैं। जब संकट आता है, तो यही दल समाज का सहारा बनते हैं। खेल इन्हें अनुशासन, नेतृत्व और आत्मबल की शिक्षा देते हैं।” प्रत्येक दल को दी गई सामग्री में वॉलीबॉल, फुटबॉल, नेट्स, बैडमिंटन किट, मैट्स और प्राथमिक खेल उपकरण शामिल रहे। सामग्री पाकर युवाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास की रौशनी साफ झलक रही थी।

मंत्री और विधायक ने युवाओं को दी 'नई उड़ान': खेल किट के साथ मिली आत्मविश्वास की 'चाबी'

राज्य मंत्री ने बांदा में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की और प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने और जनसहयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस बैठक में जिलाधिकारी जे. रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एडीएम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों युवा प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

छात्रों के ‘आक्रोश’ ने ‘हिलाया’ प्रशासन: भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी व छात्रसंघ चुनाव पर ‘गरजी’ आवाज़

City News Uttar Pradesh

सपा-कांग्रेस का ‘टूटेगा’ गठबंधन ? अखिलेश की ‘शर्तों’ से कांग्रेस में बेचैनी !

City News Uttar Pradesh Desk

सीएम योगी की अधिकारियों को सख्त चेतावनी : कहा – जनता की समस्याएं न सुनने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बुंदेलखंड के नेताओं की चुप्पी पर तंज: बोले- गलत नीतियों से उलझा विकास

City News Uttar Pradesh

अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी ऑनलाइन पेशी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई

सड़क पर बहा खून: चलती ‘बाइक’ नहीं, चलता ‘कातिल’ निकला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़