24.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

रिश्वत: बांदा डिपो के आरएम डीएम की तत्परता से गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा
बांदा। रिश्वत लेना रोडवेज के आर एम को महंगा पड़ गया और पकड़े जानें पर डिपो में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम को डीएम आनन्द सिंह ने तत्काल अपने स्तर से सहयोग कर आर एम की गिरफ्तारी को अंजाम तक पहुंचाया।
अब पूरा मामला समझिए हुआ यह की लिपिक से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राज्य सड़क परिवहन निगम रोडवेज, बांदा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार अग्रवाल को झांसी से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ हिरासत में ले लिया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
वरिष्ठ लिपिक रमेश कुमार वर्मा डिपो में तैनात हैं। उन्होंने 14 सितंबर को शासन और उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि उसके वेतन में सालों से चली आ रही विसंगति को ठीक करने के लिए बांदा डिपो के आरएम संजीव कुमार अग्रवाल 10 हजार रुपये मांग रहे हैं। इस पर शासन ने झांसी एंटी करप्शन टीम यहां भेजी। टीम ने जिलाधिकारी आनन्द सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में जानकारी दी।साथ ही स्थानीय साक्षी को नियुक्त करने का अनुरोध किया। डीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट के न्याय सहायक लिपिक दिनेश श्रीवास और कनिष्ठ सहायक प्रदीप निगम को साथ लेकर टीम इंसपेक्टर सुरेंद्र सिंह व प्रेमकुमार के नेतृत्व में कल दोपहर करीब दो बजे रोडवेज पहुंच आरएम को गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन टीम में उप निरीक्षक मोहम्मद इसरार, हेड कांस्टेबल राजबहादुर सिंह, क्रांति कुमार पांडेय, महिला हेड कांस्टेबल बीना सिंह और निरंजन सिंह शामिल थे।
इसके बाद दोपहर करीब दो बजे योजना के तहत वरिष्ठ लिपिक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को उनके कक्ष में जाकर 10 हजार रुपये सौंपे। इसी बीच एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया। वहां से कोतवाली ले जाकर देर शाम तक औपचारिकता पूरी कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम आरोपी आरएम को साथ ले जाकर लखनऊ स्थित कोर्ट में पेश करेगी।
आपको बता दें की आरएम कार्यालय में घूसखोरी में रंगेहाथ पकड़े जाने की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व इसी कार्यालय के लिपिक को करीब दो वर्ष पूर्व 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया था। कंडक्टर, ड्राइवर की संविदा भर्ती हो या फिर मेडिकल किट खरीद और जनरेटर तेल घोटाला सभी में आरएम कार्यालय चर्चा में रहा है। हालांकि इस कार्यालय के कई कर्मियों का कहना है कि निगम के स्थानीय कई अनुभागों में भी ड्राइवर और कंडक्टर तथा अन्य कर्मियों से उनके कार्यों के लिए उगाही की जाती है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा की बंद कताई मिल : विधायक प्रकाश नें चालू कराने की जगाई आस ! …

पावर कारपोरेशन के प्रति इंजीनियर संघ में करेंट : दी चेतावनी ! …

City News Uttar Pradesh

पति से कहासुनी: नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर दे दी जान, पति ने खाया जहर

City News Uttar Pradesh

Banda : मुफलिसी भी शर्मसार, झोपड़ी में गुजर रहा जीवन, अब तक नहीं मिली इमदाद …

City News Uttar Pradesh

प्रकाश द्विवेदी ने खादी प्रदर्शनी के उद्घाटन में कहा: “स्वदेशी उत्पादों से बढ़ेगी अर्थव्यस्था

City News Uttar Pradesh

ओडीएफ हुआ रेलवे क्रासिंग विभाग : अब ट्रेनें भी पकड़ने लगी तेज रफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़