26.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा डीएम गौवंशों की सुरक्षा को लेकर गम्भीर, कड़ेआदेश से मचा हड़कंप !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आंनद कुमार सिंह गौवंशों की जाड़े में सुरक्षा को लेकर अत्यंत चिंतित और गम्भीर हैं। इस संदर्भ में उन्होनें संबंधित अधिकारियों पर शिकंजा मात्र ही नहीं कसा बल्कि दण्डनात्मक कार्यवाई की चेतावनी देकर अधीनस्थ प्रशासनिक सहयोगियो में खलबली मचा दी है। कठोर शब्दों में समझा दिया है की हिन्दु धर्म व भारतीय संस्कृति में गौ का स्थान मां से भी ऊपर है। गाय के शरीर में सभी देवी देवताओं का वास माना जाता है। इसकी रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस लिये सभी गौशालाओं में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये की भूख, प्यास और ठंड से गोवंसो की मृत्यु कदापि नहीं होनी चाहिये अन्यथा जिम्मदारअधिकारी किसी दशा में बक्से नहीं जाऐगे।


इसके लिये एसडीएम, जिला पंचायत अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी दण्डनात्म्क कार्यवाई के दायरे में होगें। डीएम ऩे सचेत कर दिया है की वह स्वयं स्थलीय निरीक्षण के साथ ही स्थिति की निरंतर समीक्षा भी करेगें।
जिलाधिकारी नें निर्देशित किया हैं की जिले में संचालित गौ संरक्षण केन्द्रों में संरक्षित गौवंशोंको बढ़ती ठंड से सुरक्षा के लिये सार्थक उपाय किये जाये।इसमे स्वयं सेवी संस्थाओ से तिरपाल,टाट-पट्टी,बोरो आदि की व्यवस्था सुनिश्चत हो। टीन शेडो को भली भांति ढका जाये,जिससे शीत लहर शेडो में प्रवेश न कर सके।साथ ही गौवंशों को टाट-बोरो से कपड़े के रूप में पहनाया जाये तभी ठंडी से उनका बचाव होगा।धूप निकलने पर धूप में रखें।गर्माहट के लिए देखरेख में अलाव की भी व्यवस्था हो।गौ वंशों के बैठने के स्थान पर सोख्ता के रूप में भी पुवाल औऱ पीने के लिये अति शीतल जल की जगह सामान्य पानी की व्यवस्था होनी चाहिये। पशु चिकित्सा अधिकारी निरंतर भ्रमण में रह कर गोवंसो के स्वास्थ का परीक्षण करें। निर्देशित सभी अधिकारियों को कड़ाई से हिदायत दी है किकिसी प्रकार की निर्देशों के प्रति लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, बुंदेलखंड में जल संकट का दूर होगा साया : कार्य में तेजी

City News Uttar Pradesh

चेकिंग के दौरान असलहे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : योगी सरकार नें ट्रैवल्स एजेंसियों के लिये खोल दी धन वर्षा लाट्री, रोज आ रहे सैकड़ों करोंना संक्रमित ! …

Banda : शराब और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल …

बाख़बर -होशियार बांदा में बिक रहा है जहर: खाद्य सुरक्षा विभाग बना मौत का सौदागर ?

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ले रहे बिजली से टक्कर : दिखाया दम, सुधरेगी बिजली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़