City News Uttar Pradesh
अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल !
उत्तर प्रदेश

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की “केनकता” प्रजाति की गायें अब कमाल करेगी। अन्ना नहीं घूमेंगी। कृषि विश्वविद्यालय इनको उपयोगी बनाएगा। पौने दो करोड़ की लागत से आधुनिक गोशाला खुलेगी। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बुंदेलखंड में बेसहारा गोवंशों से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय एक नई पहल करने जा रहा है।

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल !

बुंदेलखंड में करीब पांच लाख से ज्यादा केनकता प्रजाति की गाय हैं। यह अधिकतर एक से दो लीटर दूध देती हैं। इससे किसान इन्हें छुट्टा छोड़ देते हैं। यही केनकता गाय को अब दुधारू बनाने की तैयारी है। इतना ही नहीं इनके गोबर व गोमूत्र से उत्पाद तैयार होंगे जो देश में अपनी पहचान बनाएंगे। कृषि विश्वविद्यालय में शासन ने आधुनिक गोशाला के लिए पौने दो करोड़ रुपये की स्वीकृत दे दी है। इसमें केनकता प्रजाति की गाय, बछिया के साथ ही थार्पारकर व गिरि प्रजाति के सांड़ भी रखे जाएंगे। गोशाला में एक प्रयोगशाला भी बनेगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इस परियोजना पर काम किया जा रहा है।

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल !

बुंदेलखंड के लिए यह परियोजना बड़ी बात होगी। युवाओं को रोजगार को रोजगार के साथ छुट्टा प्रथा से भी निजात मिलेगी। कृषि विश्वविद्यालय में परियोजना प्रभारी व पशु वैज्ञानिक डॉ.मानवेंद्र सिंह के मुताबिक गोशाला में गोबर व गोमूत्र से जो भी उत्पाद तैयार होंगे वह पूरे देश में पहचान बनाएंगे। उत्पादों को तैयार करने के लिए महिलाओं व युवाओं को दक्ष किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति यूएस गौतम बताते हैं की केनकता नस्ल की गायों के संरक्षण व संवर्धन में विश्वविद्यालय से जुड़े छह कृषि विज्ञान केंद्रों की अहम भूमिका होगी। बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, जालौन, ललितपुत में भी केंद्रों में किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद “मुक्ति धाम” को दिक्कतों से दिलायेंगे “मुक्ति” …

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का ऐलान: राइफल क्लब मुद्दे पर होगी आर-पार की जंग, रोडमैप तैयार

City News Uttar Pradesh

राजनीति : अखिलेश यादव यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? चाचा शिवपाल के बयान से सियासी हलचल तेज

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश-आजम और शिवपाल का भी नाम, देखिए किसे- कहां से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh

यूपी : ट्रक और रोडवेज की आपस में भिड़ंत, 18 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर …

City News Uttar Pradesh

भाईदूज पर बहन से तिलक कराकर घर से निकला था सुपरवाइजर, हाईवे में नो इंट्री पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, हुई मौत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़