![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। दिवाली पर्व के नजदीक आते ही बाजार में दुकानों को सजाया संवारा जा रहा है। महंगे कपड़ों की भरमार है। धनतेरस और दीपावली के पहले ही बाजार में खरीददारों की भीड़ नजर आ रही है। फिलहाल कपड़े की दुकानों में पुरुष और महिलाएं खरीददारी करते नजर आ रहे हैं।

महिलाओं और युवतियों को प्लाजो सेट और लहंगा चुनरी पसंद आ रही है। वहीं युवा कोट-पैंट की डिमांड कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अभी खरीददारी सामान्य है। धनतेरस के दिन और दीपावली पर कपड़ों की जमकर खरीददारी होने की संभावना है।

महेश्वरी देवी मंदिर के समीप रेडीमेड कपड़ों की दुकान किए कृष्ण कुमार ओमर ने बताया कि युवतियां और महिलाएं प्लाजो सेट और लहंगा चुनरी की डिमांड कर रही हैं। जबकि युवा तबके की पसंद कोट-पैंट बना हुआ है। कोट पैंट की कीमत 4 से 10 हजार रुपए बताई गई।

बताया कि प्लाजो सेट 500 रुपए से लेकर 4000 रुपए तक और लहंगा चुनरी 1500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक मिल रहा है। इसके अलावा मैक्सी और अन्य कपडे़ भी विभिन्न दामों में उपलब्ध हैं। सुबह और शाम पड़ने वाली गुलाबी ठंड के चलते गर्म कपड़ों की खरीददारी भी हल्की शुरू हो गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
