- विनोद मिश्रा
बांदा। दो परिवारों के बीच सुलह कराने के बाद पति को खो चुकी महिला का विवाह देवर के साथ कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र में महिला की मांग में सिंदूर भरने के बाद दोनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
बबेरू तहसील के ग्राम जलालपुर निवासी शकुंतला देवी के पति राममिलन निषाद का आठ माह पूर्व निधन हो गया था। शकुंतला ने शिकायत की थी कि ससुराल में उसे रहने नहीं दिया जा रहा है। केंद्र के सदस्यों ने दोनों परिवारों को बुलाया और आपसी बातचीत के बाद सुलह हुई।

कोतवाली में बने मंदिर में शकुंतला की देवर विनोद कुमार से शादी करा दी गई। वहीं एक अन्य मामले में पति से विवाद के बाद हरदौली निवासी दंपती को समझाकर सुलह कराई गई। थाना कमासिन के जामु निवासी ग्रामीण की शिकायत थी कि उसकी पत्नी छह माह पहले तीन बच्चों को लेकर चली गई। इस मामले में दोनों के बीच सुलह के प्रयास किए गए, परंतु महिला ने अलग रहने का ही फैसला किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
