26.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्राइवेट बस परिचालक को दूसरे बस ने रौंदा: हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

खून से लाल हुई खदान : मौरंग भरते समय ट्राली सिर पर पलटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, कंप्रेशर का कीला टूटने से हुआ हादसा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बालू खदानों में खून बहने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौंरग खदान में कंप्रेशर का कीला टूटने से मजदूर के सिर पर ट्राली गिर गई। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मटौंध थाना के ग्राम अछरौड़ निवासी देवीचरण का 32 वर्षीय पुत्र संतोष उर्फ छंगू ट्रैक्टर में मौरंग भरने की मजदूरी करता था।

मौरंग भरते समय ट्राली सिर पर पलटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, कंप्रेशर का कीला टूटने से हुआ हादसा
Traumatic death of laborer due to overturning of trolley while filling moorang, accident happened due to breaking of compressor nail

शनिवार रात वह गांव के सिद्धगोपाल के ट्रैक्टर में मजदूरी करने गया था। अछरौड़ खदान खंड संख्या एक में मौरंग भरने के बाद वह लोड ट्राली के पास खड़ा था। अचानक कंप्रेशर का कीला टूटने से मौरंग भरी ट्राली मजदूर के ऊपर गिर गई। इससे वह ट्राली के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम गई थी। परिजन उसे जिला अस्पतला लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी है।

चचेरे भाई रामस्वरूप ने बताया कि फावड़ा से मौरंग भरने के बाद अचानक हादसा हुआ है। पत्नी उर्मिला समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हादसा होने का सामने आया है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पदोन्नति पाकर 44 मुख्य आरक्षी बने दरोगा, स्टार लगाकर दी गई बधाई …

City News Uttar Pradesh

बिजली न मिलने से किसान सड़क पर लेटे, की नारेबाजी : प्रशासन में मच गया हड़कंप

City News Uttar Pradesh

खोवा मंडी में छापा से हड़कंप: 30 किलो से अधिक मिलावटी खोवा नष्ट

City News Uttar Pradesh

भाजपा सरकार पर बेरोजगारी को लेकर भड़के अखिलेश यादव: बोले- “नो नौकरी, नो धंधा यूपी में सब मंदा”

City News Uttar Pradesh

Banda : सड़क हादसा : पूर्व ब्लाक प्रमुख के बेटे की मौत…

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती का संकल्प बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़