27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
घर पर धावा बोल दो की गोली मारकर हत्या, दो घायल : ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में फैली सनसनी
उत्तर प्रदेश

घर पर धावा बोल दो की गोली मारकर हत्या, दो घायल : ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में फैली सनसनी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो मर्डर से कोहराम एवं सनसनी मच गई। शराब के नशे में दंबगों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत औऱ दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला गांव अमरईया पुरवा का है।

घर पर धावा बोल दो की गोली मारकर हत्या, दो घायल : इलाके में फैली सनसनी
Raid the house, shot dead, two injured: sensation spread in the area

मृतकों में छोटेलाल पुत्र चुनवा उसका चचेरा भाई शारदा शामिल है। घायलों में करन पुत्र चंद्रशेखर और अवधेश पुत्र विजय बहादुर हैं। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है,एक की गिरफ़्तारी हुई है। अन्यकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतक छोटेलाल यादव के बेटे हरीराम यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात गांव का रामभजन यादव पुत्र नत्थू यादव शराब के नशे में आकर दरवाजा खटखटाने लगा।

घर पर धावा बोल दो की गोली मारकर हत्या, दो घायल : इलाके में फैली सनसनी
Raid the house, shot dead, two injured: sensation spread in the area

हमने जैसे ही दरवाजा खोला, उसने कॉलर पकड़ लिया। इतने में घर के और सदस्य भी आ गए। इस दौरान आरोपी के साथ आए साथियों ने इकनाली बंदूक और तमंचा से फायर झोंक दिए। इसमें हमारे पिता और चचेरा भाई शारदा की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, करन और अवधेश को भी गोली लगी है, जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा नवाब को झांसी की रानी नें “राखी” के साथ भेजी थी चिठ्ठी, दिलचस्प है कहानी !

City News Uttar Pradesh

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार, बंदूक बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक नें गृह मंत्री शाह को दिया इस्तीफा !

City News Uttar Pradesh

यमुना में मर्का घाट पर पुल इस मानसून में नहीं होगा पूरा ? दिशा निर्देशों को सेतु निगम का ठेंगा ?

सपा में ‘वर्चस्व’ युद्ध: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव, निष्कासन की ‘जंग’ से संगठन में ‘भूचाल’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़