27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक नें गृह मंत्री शाह को दिया इस्तीफा !
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक नें गृह मंत्री शाह को दिया इस्तीफा !

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। योगी सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री और हस्तिनापुर विधानसभा से बीजेपी विधायक दिनेश खटीक ने योगी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है! सोशल मीडिया पर उनका इस्तीफा तेजी से वायरल हो रहा है! दिनेश खटीक ने वायरल हो रही चिट्ठी में आरोप लगाया है कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं होती और न ही किसी बैठक की सूचना उन्हें दी जाती है! उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के अधिकार के तौर पर सिर्फ गाड़ी दे दी गई है. दिनेश खटीक ने ट्रांसफर के मामलों में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

योगी सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक नें गृह मंत्री शाह को दिया इस्तीफा !
Dinesh Khatik, Minister of State for Jal Shakti of Yogi government, resigned to Home Minister Shah!

दिनेश खटीक ने इस्तीफे में लिखा कि विभाग में गड़बड़ी को लेकर जब अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।प्रमुख सचिव सिंचाई पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि फोन करने पर बिना पूरी बात सुने उन्होंने फोन काट दिया। मंत्री ने नमामि गंगे योजना में भी भ्रष्टाचार की बात कही है।इस्तीफे में दिनेश खटीक ने सीधे सीधे अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है.

योगी सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक नें गृह मंत्री शाह को दिया इस्तीफा !
Dinesh Khatik, Minister of State for Jal Shakti of Yogi government, resigned to Home Minister Shah!

बता दें कि इससे पहले मेरठ के गंगानगर में रहने वाले दिनेश खटीक ने इस्तीफे की खबरों के बीच मीडिया से दूरी बना ली।जब मीडिया ने उनसे इस्तीफे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, “किसी तरीके का कोई विषय नहीं है.” जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक सिंचाई विभाग में कार्य आवंटन तबादलों में मनमानी को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं! सूत्रों के मुताबिक, दिनेश खटीक ने अपनी सरकारी गाड़ी और सुरक्षा छोड़ दी है ! दिनेश खटीक ने कहा है कि विभाग में मेरे कहने पर कोई तबादला नहीं किया गया! कुछ कहो तो अधिकारी कहते हैं मंत्री जी से बात करो। राज्य मंत्री दिनेश खटीक का दावा है कि हमारी कोई नहीं सुनता।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा में रूह कंपाने वाली वारदात : सिरफिरे युवक ने पत्नी-बहन के बाद खुद को फरसा मारकर किया लहुलूहान, दंपती की दर्दनाक मौत …

मंत्री रामकेश सुलझा रहे गुत्थी : बांदा में नलकूप सिंचाई व्यवस्था टेंडर न आने से फंसी

City News Uttar Pradesh

स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश : राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा का निर्णय: कालू कुआं चौराहे का मिटेगा झाम के झाम सेंटर का कलंक

यूपी : कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, रात में नहीं चलेगी परिवहन निगम की बसें

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें जल संचय पर दिया जोर : बोले जल है तो जीवन है

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़