26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- भ्रष्टाचार की नजर से बचा तो, बांदा की सुधरेगी पेयजल व्यवस्था।

 

– शासन ऩे 19 करोड़ 45लाख स्वीकृत किये, पहली किस्त मिली

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय की दशकों पुरानी ध्वस्त सी हो चुकी पाइप लाइन पेयजल व्यवस्था यदि भ्रष्टाचार के चुंगल में दम न तोड़ा तो उसके बहुरने के दिन शुरू हो गये हैं। मृतप्राय इस व्यवस्था को जीवन देने की फिलहाल शासन नें कवायद शुरू करा दी है। इसके लिये 19 करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत हो गये हैं। पहली किस्त के रूप में 2करोड़ 77लाख रुपया यहां विभाग को आवंटित हो गये हैं।

मंडल मुख्यालय की आबादी करीब दो लाख है। सभी को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए केन नदी में इंटेकबेल संचालित हो रहे हैं। दशकों पुरानी पाइप लाइन जर्जर हो चुकी हैं। इससे आए दिन लीकेज की समस्या आती है। मुख्य लाइन में लीकेज की वजह से लोगों के घरों तक शुद्ध पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ज्यादातर मोहल्लों में गंदा पानी आपूर्ति होने की शिकायतें आती हैं। शहर के सभी 32 वार्डों में इंटेकबेल के जरिए साढ़े सात एमएलडी पानी आपूर्ति किया जाता है। मंडल मुख्यालय में करीब 33 हजार उपभोक्ता हैं। मंडल मुख्यालय की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सु²ढ़ करने के लिए शासन ने इसी माह 19.45 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। कार्यदायी संस्था जल निगम को कार्य शुरू कराने के लिए 2.77 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। विभाग ने नई मुख्य पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे आदि का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए करीब एक वर्ष का समय दिया गया है।

भूरागढ में जल संस्थान का जल शोधन संयत्र स्थापित है। इससे अभी तक सिविल लाइन सीडब्लूआर तक ही शुद्ध पानी आता था। लेकिन अब नई राइजिग मेन लाइन बिछने से यह सिविल लाइन के अलावा जल संस्थान कार्यालय परिसर में स्थापित सीडब्लूआर ओवरहेड टैंक में जुड़ जाएगा। इससे शहर के सभी 32 वार्डों में बेहतर जलापूर्ति हो सकेगी। पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या के साथ शुद्ध पानी मिलेगा।
जल निगम सोलहवीं शाखा के अधिशाषी अभियंता गौरव चौधरी का कहना है की शासन से बजट मिलने के बाद राइजिग मेन लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यदि आगे का बजट भी समय मिला तो इस प्रोजेक्ट को एक वर्ष में पूरा करा लिया जाएगा। इससे शहर में पेयजल आपूर्ति में बेहतर सुधार होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खदान से ‘हरियाली’ तक का सफर’: दुरेंडी में ‘रिद्धि सिद्धि’ हाउसिंग की मिसाल, संचालकों ने रोपे ‘पौधे’

City News Uttar Pradesh Desk

घोटाले का ‘गड्ढा’ बना आजीविका सरोवर: खुली भ्रष्टाचार की परतें, सीडीओ का फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

विभाजन से विभीषिका पर भाजपा का जुलूस एवं गोष्ठी: वक्ताओं नें उकेरा दर्द

बिजली कटौती से कराह उठा उत्तर प्रदेश, कई इकाइयां हुईं ठप, ऊर्जा मंत्री ने बताया कब तक सुधरेंगे हालात

City News Uttar Pradesh

विवेकानंद शर्मा स्मृति पुरस्कार से मेधावी छात्र हुये सम्मानित

City News Uttar Pradesh

बांदा में ढाई दशक से नहीं बना प्रस्तावित यमुना ब्रिज: लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान !

ब्रेकिंग न्यूज़