24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा : धमाके के साथएक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 32 घायल
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा : धमाके के साथ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 32 लोग घायल

  • शरद मिश्रा

गोंडा। यूपी के उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई जबकि 31 घायल हैं। दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर स्थानीय प्रशासन को प्रभावित यात्रियों की हरसंभव मदद का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि घायलों को सही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा : धमाके के साथएक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 32 घायल

उत्तरी सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया, ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़ से बुधवार रात 11.59 बजे डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बृहस्पतिवार को ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.25 बजे पहुंची और 2.28 बजे यहां से निकली। गोंडा मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर मोतीगंज-झिलाही बाजार के बीच 2.41 बजे ट्रेन बेपटरी होकर पलट गई। एक-एक करके 14 कोच पटरी से उतरकर पलटते गए।

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा : धमाके के साथएक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 32 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हादसे के बाद करीब 500 मीटर तक पटरी उखड़ गई। इलेक्ट्रिक लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की प्रारंभिक वजह बारिश के कारण पटरी के दोनों तरफ जलभराव होने से ट्रैक का बैठना बताया जा रहा है। हालांकि कुछ मीडिया समूहों ने ट्रेन के ड्राइवर के हवाले से बताया है कि उसने दुर्घटना से पहले धमाके की आवाज सुनी थी। हालांकि इसकी रेलवे ने पुष्टि नहीं की है। दुर्घटनास्थल राजधानी लखनऊ से करीब 150 किलोमीटर दूर है।

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा : धमाके के साथएक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 32 घायल

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने पलटे एसी कोच के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में एसडीआरएफ, पुलिस व आरपीएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने दो रेल यात्रियों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। हादसे में 31 रेल यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। 26 घायलों को मनकापुर सीएचसी व तीन अन्य को सीएचसी काजीदेवर में भर्ती कराया गया है। नौ घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Election 2022: कांग्रेस का भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी ने किया जारी, जानिए कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में क्या-क्या किए वादे

City News Uttar Pradesh

ज्वारा विसर्जन एंव सांगो के प्रदर्शन के साथ चैत्र नवरात्र खत्म, खत्री पहाड़ मे भक्तों की उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

Banda : गजब समस्या: पंद्रह दिनों से पेयजल संकट, टंकी बनी शो पीस…

City News Uttar Pradesh

होली के मद्देनज़र शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़: क्या बिक्री के आंकड़े बनायेंगे नया रिकॉर्ड ?

City News Uttar Pradesh

केन में नहाने गई दो लड़कियां तेज धारा में डूबी : एक बची दूसरी की तलाश

City News Uttar Pradesh

महंगाई का एक और झटका : यूपी रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा, अब प्रति किमी इस हिसाब से देना होगा किराया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़