25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मनरेगा है उदास, नहीं हो पा रहा श्रमिकों का उद्धार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : दुखद खबर ! कैसे श्रमिकों के पेट की बुझेगी ज्वाला ? क्योकि मनरेगा शासन की मंशा के अनुरूप गतिशील नहीं है!यह चिंतनीय विषय है की मनरेगा के कन्वर्जेंस से काम कर रहे विभागों की प्रगति नौ दिन चले अढ़ाई कोस है।


आकड़ों पर गौर करें तो मौजूदा वित्तीय वर्ष में सहयोगी विभागों को नौ लाख 69 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार देना था लेकिन अभी तक 20 फीसद से भी कम लोगों को यह विभाग काम दे पाएं हैं।


मनरेगा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रोजगारपरक योजना है। योजना में कन्वर्जेंस से सिचाई, उद्यान, वन, कृषि एवं लोक निर्माण विभाग काम कर रहे हैं। इन विभागों को वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 969081 मानव दिवस सृजित करने यानी श्रमिकों को रोजगार देने का लक्ष्य मिला। लेकिन फरवरी का आधे से ज्यादा समय बीत गया। देखा जाए तो वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में अब डेढ़ माह से भी कम का समय शेष बचा है। इन विभागों ने अभी तक महज एक लाख 65 हजार से भी कम लोगों को रोजगार दे पाएं है। विभागवार स्थिति देखें तो कृषि, लघु सिचाई, वन व उद्यान विभाग की प्रगति बेहद कमजोर है। कृषि विभाग अभी तक तीन, लघु सिचाई सात, वन 11 व उद्यान ने 20 फीसद से भी कम मानव दिवस सृजित किए हैं। बताते चलें कि सिचाई विभाग द्वारा नहरों की सिल्ट सफाई, उद्यान विभाग द्वारा वानिकी, कृषि विभाग द्वारा मेड़बंदी सहित जल संरक्षण आदि के काम कराए जा रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेत में पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव, बहू बोली- जेठ ने जमीन के लिए जहर खिलाकर की हत्या

यूपी चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा, कहा- 70 साल से जिन्होंने एक-एक बूंद को तरसाया, उन्हें अपने वोट की चोट से तरसा दीजिए

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की 9 मई को प्रस्तावित जनसभा : बांदा उत्साह से लबरेज

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की ‘नेत्र ज्योति’ सेवा की फहर रही ‘पताका’ : आंखों ‘चमक’ !

डीएम नगेन्द्र द्वारा संभावित बाढ़ तैयारी की सघन समीक्षा: अधिकारियों के कसे पेंच

ब्रेकिंग न्यूज़