City News Uttar Pradesh
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- गरीबों के घर पर कहर ढा रहा है बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

यूपी : योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे अखिलेश यादव, पढ़िए क्या बताई वजह

 

आजमगढ़। यूपी सरकार का गठन होने की तैयारी एक ओर जोर शोर से चल रही है तो दूसरी ओर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कौन चेहरे शामिल होंगे इसकी भी चर्चा खूब है। सबसे बड़ी चर्चा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बनी हुई है। इस बाबत सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को शपथ ग्रहण में जाने की स्थिति साफ कर दी है।

यूपी : योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे अखिलेश यादव, पढ़िए क्या बताई वजह
UP: Akhilesh Yadav will not attend the swearing-in ceremony of Yogi government, read the reason given

अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव ने स्‍पष्‍ट किया है कि वह यूपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। इस बाबत स्थिति स्‍पष्‍ट होने के बाद शपथ ग्रहण में शामिल होने और न होने वाले चेहरों को लेकर छाया धुंधलका अब काफी हद तक साफ हो चला है। इस बार विधानसभा चुनाव परिणामों में समाजवादी पार्टी ने काफी वापसी की है लेकिन सरकार बनाने में विफल साबित हुए हैं। वहीं भाजपा ने भले ही सीटें कम हासिल की लेकिन पर्याप्‍त बहुमत के साथ सरकार शपथ ग्रहण करने जा रही है। वहीं सरकार की ओर से शपथ ग्रहण में लोगों को बुलाने की तैयारी भी की जा रही है।

अब आजमगढ़ में अचानक दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वह सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद नहीं जाने वाले हैं। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब स्‍पष्‍ट किए। उन्‍होंने सरकार पर आरोपों की बाबत यह भी कहा‍ कि सरकार को काम करने के लिए अभी समय देना चाहिए। वहीं लखनऊ में शपथ ग्रहण में शामिल होने के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि जा सकूंगा, क्योंकि इस बाबत न्योता नहीं मिला है। वहीं अभी तक न्‍योता न मिलने की वजह अखिलेश यादव के आयोजन में शामिल न होने की स्थिति आजमगढ़ से ही स्‍पष्‍ट मानी जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड के लोगों के लिए योगी सरकार लाई खास योजना, अब कम रेट में मिल सकेंगी पौष्टिक सब्जियां …

पूर्व विधायक दलजीत का गैस संकट पर फूटा गुस्सा: डीएम से कार्रवाई की मांग

यूपी : गौ संरक्षण केंद्रों को रोजगार का बड़ा जरिया बनाने की तैयारी में है योगी सरकार, निर्देश जारी…

City News Uttar Pradesh

पेड़-पौधों पर जमकर चल रही आरी : पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी !

Banda : खनिज अधिकारी का फिर चला चाबुक, 17 ट्रक हुए सीज …

राशन कार्ड धारकों को डीएम की सख्त चेतावनी, गरीब बनकर राशन लेने वालो पर की जाएगी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़