24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
वन विभाग अधिकारियों के संरक्षण मे बेशकीमती हरे पेड़ों पर चटक रहे कुल्हाड़े
उत्तर प्रदेश

पेड़-पौधों पर जमकर चल रही आरी : पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पेड़-पौधों पर चल रही है आरी औऱ पौध रोपण अभियान बन गया है भ्रष्टाचार का बट वृक्ष। इसकी परवाह कोई नहीं कर रहा की पर्यावरण दुरुस्त तो जीवन चुस्त। यह सिर्फ जुमलेबाजी नहीं जीवन से जुड़ी 100 फीसदी हकीकत भी है। ऑक्सीजन का महत्व कोरोना महामारी ने हमें बखूबी बता दिया है। ऑक्सीजन के तार पर्यावरण से ही जुड़े हैं। जितने अधिक पेड़ होंगे, उतनी ज्यादा ऑक्सीजन मिलेगी। विश्व हर वर्षों की भांति इस वर्ष फिर एक बार फिर पौध रोपण अभियान को महोत्सव के रूप में चलाने की कवायदें हो रहीं हैं।

पेड़-पौधों पर जमकर चल रही आरी : पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी !
Saws running fiercely on trees and plants: How can saws be removed from the environment!

बुंदेलखंड के सातों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, झांसी, जालौन और ललितपुर जिले में राष्ट्रीय वन नीति के मुताबिक वन नहीं हैं। बुंदेलखंड जंगल और जमीन का गढ़ था, लेकिन जंगलों में तेजी से गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है। स्थितियां यहां तक पहुंच गई हैं कि बुंदेलखंड के किसी भी जनपद मेें राष्ट्रीय वन नीति के मुताबिक 33 प्रतिशत वन नहीं है। यहां वनों का औसत मात्र 6.83 फीसदी है। पर्यावरण का पलीता लगाने वालों में आम आदमी से लेकर सरकारी महकमे तक शामिल हैं।

पेड़-पौधों पर जमकर चल रही आरी : पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी !
Saws running fiercely on trees and plants: How can saws be removed from the environment!

बुंदेलखंड खनिज संपदा से भरपूर रहा है। जंगल के साथ पहाड़ और बेशुमार बालू की खदानें हैं, लेकिन पिछले कुछ दशकों में इन सभी का जबरदस्त सफाया कर दिया गया है। खनिज से हर वर्ष राज्य सरकार अरबों रुपये तो जुटा रही है, लेकिन नदियों का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है। बांदा, महोबा, चित्रकूट आदि में दर्जनों पहाड़ों का नामोनिशान मिट चुका है। यहां पौधरोपण के नाम पर हर वर्ष प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन हो वही रहा है कि मर्ज बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह की चाहत : अनूठा होगा अबकी पंद्रह अगस्त …

मंत्री रामकेश बोले: संभावित ‘बाढ़’ से निपटने के लिए योगी सरकार ‘सतर्क और प्रतिबद्ध’

City News Uttar Pradesh

बिना सूचना नदारद बांदा रोडवेज के चार ड्राइवरों और दो कंडक्टर की संविदा होगी समाप्त

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई: 16 लीटर अवैध शराब बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा में चरका बालू खदान ठेकेदार बेखौफ : सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश को दे रहा चैलेंज ?

City News Uttar Pradesh

परशुराम जयंती पर जिले में आयोजनों की रही धूम : समाज के उत्थान पर जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़