City News Uttar Pradesh
आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की तीसरे दिन भी 'ताबड़तोड़' कार्रवाई: 16 लीटर अवैध शराब बरामद
उत्तर प्रदेश

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई: 16 लीटर अवैध शराब बरामद

धनतेरस और दीपावली पर्व की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || रामकेश निषाद, जल शक्ति राज्य मंत्री, ( उत्तर प्रदेश सरकार ) दीपावली विज्ञापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग ने जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान छेड़ रखा है। लगातार तीसरे दिन चली इस आकस्मिक कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। नियम विरुद्ध शराब बेचने वालों के हौसले अब पस्त दिखाई दे रहे हैं।

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की तीसरे दिन भी 'ताबड़तोड़' कार्रवाई: 16 लीटर अवैध शराब बरामद

शुक्रवार को राजस्व एवं आबकारी की संयुक्त टीम ने तहसील अतर्रा के बदौसा थाना क्षेत्र में दबिश देकर करीब 16 लीटर अवैध शराब बरामद की। एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आबकारी विशेष प्रवर्तन दल और राजस्व की संयुक्त टीम ने अतर्रा तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में घर-घर जाकर तलाशी ली। छापेमारी के दौरान अवैध शराब की बरामदगी होने पर मौके से नमूने लिए गए और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की तीसरे दिन भी 'ताबड़तोड़' कार्रवाई: 16 लीटर अवैध शराब बरामद

इसके साथ ही टीम ने देशी शराब की दुकानों और कंपोजिट शॉप्स का भी सघन निरीक्षण किया। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि शराब निर्धारित मूल्य पर ही बेची जाए। आबकारी टीम ने दुकानों के क्यूआर कोड और स्टॉक का मिलान किया तथा सभी विक्रेताओं को पास मशीन से स्कैनिंग कर बिक्री करने और दुकानों की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

धनतेरस और दीपावली पर्व की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || धर्मेंद्र कुमार ( जिला आबकारी अधिकारी, बांदा) दीपावली विज्ञापनआबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि किसी दुकान पर ओवररेटिंग या मिलावट की शिकायत मिली, तो लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील की कि अवैध स्थानों से शराब न खरीदें। उन्होंने कहा अवैध रूप से बिकने वाली शराब में अक्सर मिथाइल अल्कोहल की मिलावट होती है, जो जानलेवा होती है। थोड़ी मात्रा में सेवन करने से व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली जाती है या मौत भी हो सकती है। इसलिए जनता केवल अधिकृत सरकारी दुकानों से ही सील लगी बोतल खरीदें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को ‘अगवा’ कर किया दुष्कर्म !

सैनिक बंधु की बैठक में एडीएम नें सुनी समस्यायें : निस्तारण के दिये निर्देश

परंपरा से हटकर बसपा नेता जयराम सिंह बछेऊरा नें मनाया किसान दिवस : किसानों में बन गये चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें बांदा विकास की सुनाई गाथा : मीडिया कर्मी हो गये निरुत्तर !

City News Uttar Pradesh

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें ‘भाजपा सरकार’ का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !

City News Uttar Pradesh Desk

जिले का क्षेत्र “तिरहार”अब शिक्षा का बनेगा “तारणहार”, होगी उड़ान !

ब्रेकिंग न्यूज़