29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस ने 25 लाख की चोरी का किया बड़ा खुलासा: कब्जे से चांदी- सोने के जेवर बरामद
उत्तर प्रदेश

पुलिस ने 25 लाख की चोरी का किया बड़ा खुलासा: कब्जे से चांदी- सोने के जेवर बरामद

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों ने एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता दिलाई है। शनिवार को एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली देहात के चिल्ली गांव से अभियुक्त बरदानी जमादार पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 555.19 ग्राम चांदी और 35.24 ग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए।

पुलिस ने 25 लाख की चोरी का किया बड़ा खुलासा: कब्जे से चांदी- सोने के जेवर बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने साले राजेश जमादार के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। शहर के बलखंडीनाका मोहल्ले में उपेंद्र बाजपेई के घर में दिनदहाड़े हुई 25 लाख रुपए की चोरी समेत कई घटनाओं में उसका और साले का हाथ था। हालांकि मुख्य अभियुक्त राजेश जमादार अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने 25 लाख की चोरी का किया बड़ा खुलासा: कब्जे से चांदी- सोने के जेवर बरामद

पुलिस अधीक्षक सहायक मॉविस टक ने बताया कि शहर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर बरदानी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने शहर के अतर्रा चुंगी में 4 जुलाई को हुई चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की अगुवाई में ‘विशाल तिरंगा यात्रा’: जसपुरा से पैलानी तक ‘देश भक्ति’ की गूंज

मंत्री रामकेश औऱ विधायक प्रकाश मुख्यालय को बना रहे ब्यूटीफुल: किया भूमि पूजन

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त और आईजी सख्त निर्देश : समस्याओं का गंभीरता से करें निस्तारण …

शर्मनाक वारदात : छह वर्षों तक युवती से होता रहा दुष्कर्म, सपा व बसपा जिलाध्यक्ष समेत 28 के खिलाफ एफआईआर …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत अखाड़े में उतरे: गूंज उठा गौरीकलां, पहलवानों में जोश

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें बर्ड फ्ल्यू से निपटने के लिये ठोंकी ताल, बढ़ाई चौकसी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़