29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद का कमाल : अन्न योजना में जिले में रहा धमाल !
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद का कमाल : अन्न योजना में जिले में रहा धमाल ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत जनपद की 766 उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से खाद्यान वितरण किया गया। विधायकों, अध्यक्ष जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष नगरपालिका/नगर पंचायत तथा सभासदों ने खाद्यान वितरण कार्यक्रम में बडी संख्या में भाग लिया।


जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह नेे सिविल लाइन (जरैली कोठी) स्थित उचित दर विक्रेताअजय यादव के यहां 100 से अधिक लाभार्थियों को राशन वितरण किया। राशन वितरण से पूर्व प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना गया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय सरकार द्वारा पिछले वर्ष से निःशुल्क अन्न वितरण प्रारम्भ किया गया था। दीपावली तक सभी गरीबों को निःशुल्क खाद्यान का वितरण होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी कोविड का खतरा पूरी तरह से टला नही है इसलिए आप लोग कोविड के नियमों का पालन अवश्य करें। मास्क का प्रयोग करें।उन्होने वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया।


जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने कहा की यह योेजना बहुत महत्वपूर्ण है और इसके लागू होने से गरीब व्यक्तियों को दुशवारियों का सामना नही करना पडेगा। इस अवसर पर सभासद जगरूप यादव, एआरओ शलीम खाॅ, नगर अध्यक्ष भाजपा राजेश गुफ्ता आदि भी उपस्थित थे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आइटीआइ के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर लगाया आरोप, कहा- प्रैक्टिकल के नाम पर हो रही वसूली

नव विवाहिता नें घर के कमरे में फंसी लगाकर की खुदकुशी

लापता वृद्ध किसान का खेत में पड़ा मिला शव, परिजन बेहाल

पालिकाध्यक्ष मालती एक्शन मोड में :”सड़क निर्माण” का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर !

डीएम अनुराग के निर्देश : रेलवे स्टेशन और बस बस्टैंड में कराई जाए कोविड जांच

City News Uttar Pradesh

यूपी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनाव हारे प्रत्याशियों को लिखा पत्र, याद दिलाई अटल बिहारी जी की लिखी पंक्तियां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़