29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम साहब दें ध्यान: धान बिक्री में किसान शोषण के शिकार, मचा हाहाकार
उत्तर प्रदेश

डीएम साहब दें ध्यान: धान बिक्री में किसान शोषण के शिकार: मचा हाहाकार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार द्वारा धान की सभी किस्मों का समर्थन मूल्य घोषित न होने से मंडल के किसानों में चिन्ता है। किसानों की हालत घर के न घाट के तरह हो गई है। धान की बिक्री में शोषण का शिकार हो रहें हैं।बांदा के किसानों को कुशल प्रशासक अपने जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह से उम्मीद है की शोषण से बचाने के लिये वह अपने स्तर से पहल करेगें।

डीएम नगेन्द्र की अपील: "दे गौवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम"

चित्रकूटधाम मंडल में धान की सरकारी खरीद पहली नवंबर से होगी। सरकार ने मोटे धान का समर्थन मूल्य 2300 ग्रेड ए का 2320 रूपये तो घोषित कर दिया है लेकिन बासमती व परसन धान का समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं किया।

डीएम साहब दें ध्यान: धान बिक्री में किसान शोषण के शिकार, मचा हाहाकार

ऐसे में किसान बाजार में माटी मोल धान बेचने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा में इस वर्ष 58,466 हेक्टेअर में धान की रोपाई की गई। इसमें 330 हेक्टेअर मेें बासमती, परसन, चिन्नावर आदि सुगन्धिक धान की रोपाई की गई है। परंतु उत्पादक किसानों की हालत यह है कि वह न तो घर के हैं, न घाट के। 

डीएम साहब दें ध्यान: धान बिक्री में किसान शोषण के शिकार, मचा हाहाकार

सरकार ने पतले धान का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है। इसकी खरीद न होने से बाजार में भी मूल्य कम है। किसान बाजार में पतला धान माटी मोल बेचने को मजबूर है। किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसानों का कहना है कि प्रति हेक्टेअर 14 हजार रुपये लागत आती है और उत्पादन महज 20 से 25 क्विंटल होता है। अब देखना होगा की समस्या का निदान होगा भी या नहीं यह तो सरकार की उदारता और ईमान दारी पर निर्भर है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा महिला मोर्चा नें इकहत्तर कोरोना योद्धाओ का किया सम्मान …

City News Uttar Pradesh

डीआईजी राजेश एस के औचक छापे से हड़कंप: लापरवाहों पर गिरी गाज, पुलिस महकमे में भूचाल

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें निकाय चुनाव में सीएम योगी के निर्णय को सराहा

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा ओला प्रभावित गांवों का निरीक्षण: सर्वे एवं मुआजा के निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा 62 करोड़ से बनेगा महानगर: सुविधाएं ‘जनता’ क़ो गुदगुदायेंगी !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़