City News Uttar Pradesh
होली में नहीं हो पायेगी ज्यादा मदमस्ती : बंद रहेंगी मधुशाला
उत्तर प्रदेश

होली में नहीं हो पायेगी ज्यादा मदमस्ती : बंद रहेंगी मधुशाला

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। जिले में होली की उमंग है। पुलिस और प्रशासन ने होली पर हुडदंगियों पर अंकुश लगाने की पूरी प्लानिंग की है। जिससे माहौल बेहतर रहे। इसके चलते ही होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसको लेकर डीएम जे रीभा ने आदेश जारी किया है।

होली में नहीं हो पायेगी ज्यादा मदमस्ती : बंद रहेंगी मधुशाला

जिसके तहत शहर के होली के दिन शराब की बिक्री नहीं होगी। बता दें कि होली के त्योहार को लेकर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बैठकें कर रहे हैं। जिले में मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस लोगों के साथ बैठक कर रही है। जिससे जिले में होली पर माहौल खराब न हो।

डीएम जे रीभा की मंशा क्या होगी पूरी ? कठिन डगर है पनघट की !

डीएम जे रीभा ने बताया कि, जिले में होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिले में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये आदेश जारी किया गया है। जिसके साथ ही जिले में थोक और फुटकर देशी और अंग्रेजी की दुकानें होली खेले जाने वाले दिवस शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी। इस आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाएगा। जो भी इस आदेश को नहीं मानेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होली में नहीं हो पायेगी ज्यादा मदमस्ती : बंद रहेंगी मधुशाला

डीएम ने बताया कि जिले में अवैध और जहरीली शराब की बिक्री न हो इसके लिए जिले के सभी आबकारी निरीक्षक अपने अपने क्षेत्र में एक्टिव रहेंगे। जिले में चेकिंग अभियान चलेगा, जिससे शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। यदि जिले में अवैध शराब की बिक्री होने या शराब की दुकान खुलने पर क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांधों की इन्द्र देव नें कोख कर दी हरी : केन में गूंजने लगी किलकारी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें योजनाओं का लाभार्थियों को दिया लाभ

गणेश महोत्सव मंगलवार से, तैयारियां हुई पूरी : नूतन बाल समाज बिखेरेगा जलवा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘केन नहर पुनरोद्धार’ योजना का लोकार्पण : कहा- किसानों को मिलेगा जीवन

City News Uttar Pradesh

विवाह मुहूर्त शुरू : लगभग ढाई हजार गूंजेगी शहनाईयां, विवाह घर हुये फुल

City News Uttar Pradesh

Banda : एसपी का सख्त निर्देश, दुकानें खुली मिलीं तो संबंधित चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार …

ब्रेकिंग न्यूज़