29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश द्वारा 'केन नहर पुनरोद्धार' योजना का लोकार्पण : कहा- किसानों को मिलेगा जीवन
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश द्वारा ‘केन नहर पुनरोद्धार’ योजना का लोकार्पण : कहा- किसानों को मिलेगा जीवन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के कालेश्वर मंदिर, पैलानी रोड पर आयोजित समारोह में केन नहर प्रखंड बांदा द्वारा अलोना रजबहा किमी 10 से किमी 30.800 तक पुनरोद्धार परियोजना का लोकार्पण किया।

मंत्री रामकेश द्वारा 'केन नहर पुनरोद्धार' योजना का लोकार्पण : कहा- किसानों को मिलेगा जीवन

इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित नागरिकों, स्थानीय किसानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए परियोजना के महत्व को रेखांकित किया।

मंत्री रामकेश द्वारा 'केन नहर पुनरोद्धार' योजना का लोकार्पण : कहा- किसानों को मिलेगा जीवन

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं स्वतंत्र देव सिंह के मार्गदर्शन में कार्यान्वित की गई है। बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य कृषि योग्य भूमि तक जल आपूर्ति सुनिश्चित करना और सिंचाई के पुराने नेटवर्क को पुनर्जीवित करना है।

मंत्री रामकेश द्वारा 'केन नहर पुनरोद्धार' योजना का लोकार्पण : कहा- किसानों को मिलेगा जीवन

रामकेश निषाद ने कहा कि तिंदवारी क्षेत्र के किसान अब सिंचाई के लिए पानी की समस्या से मुक्त होंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि नहर के पुनरोद्धार से क्षेत्र में फसल उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। परियोजना का संचालन और निगरानी स्थानीय अधिकारियों और किसानों के सहयोग से सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री रामकेश द्वारा 'केन नहर पुनरोद्धार' योजना का लोकार्पण : कहा- किसानों को मिलेगा जीवन

केन नहर पुनरोद्धार परियोजना न केवल सिंचाई की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि जल संरक्षण और कृषि उत्पादन में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी। राज्य मंत्री ने यह आश्वासन भी दिया कि सरकार ऐसे और परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के विकास और किसान कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्थानीय किसान और ग्रामीण परियोजना के सफल लोकार्पण से उत्साहित दिखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘स्वच्छता का नया अध्याय’ शुरू: हर वार्ड में बनेगा आधुनिक कूड़ाघर

City News Uttar Pradesh

गंदगी फैलाने पर हो रही है चालान की कार्रवाई, आयुक्त ने भ्रमण कर परखे सफाई व्यवस्था के हालात

City News Uttar Pradesh

भाई की जमीनी रंजिश में ली जान: लाठी- डंडों से पीट उतारा मौत के घाट

गंगऊ और बरियार पुर बांध जमकर उफ़नाये : केन नें चूमा खतरे का निशान !

“डेंगू पहलवान” बना “बांदा केसरी” स्वास्थ विभाग “चित्त” …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई चिंता : निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर डकैती ?

ब्रेकिंग न्यूज़