
- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बिजली विभाग की हालत बेहद नाजुक हो गई है। करीब 27 अरब रुपये की बकायेदारी ने विभाग को हिला कर रख दिया है। विभागीय अधिकारी इसे “कोमा जैसी आर्थिक स्थिति” मान रहे हैं। मंडल में मौजूद 6.45 लाख कनेक्शन धारकों में से 4.16 लाख उपभोक्ता बकायेदार बन चुके हैं।

अधिकारियों के अनुसार, चार लाख से अधिक उपभोक्ता बिजली विभाग को लगातार चकमा दे रहे हैं। इनमें 60 हजार उपभोक्ताओं का तो अता-पता ही नहीं है। कुछ बड़े उपभोक्ताओं ने विभाग से बचने के लिए फोन बंद कर रखे हैं या सिम बदल ली है। इतना ही नहीं, जब विभागीय टीम इनका पता लगाने गई तो कई जगह मकान ही गायब मिले।

शासन के निर्देश पर विभाग ने बकायेदारों को फोन कर बकाया जमा करने के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया। लेकिन “फोन घुमाओ अभियान” अब तक बेमतलब साबित हुआ है। विभाग ने एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं की आरसी काटकर तहसीलों को भेज चुकी है।

विभाग का दावा है कि अब तक करीब 20 अरब रुपये की बकायेदारी वसूली गई है। छोटे उपभोक्ताओं पर लगातार दबाव डाला जा रहा है। वहीं बड़े बकायेदार अब भी विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं। चित्रकूट धाम मंडल के मुख्य अभियंता ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बंद हैं उनसे संपर्क कर नंबर अपडेट कराए जाएंगे। वसूली के लिए घर-घर पहुंचा जाएगा और बड़े बकायेदारों की आरसी जारी की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
