24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शंखनाद: बोले ललितपुर बनेगा विकास का मॉडल
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश का भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शंखनाद: बोले ललितपुर बनेगा विकास का मॉडल

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा ने जीत के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री एवं संगठन शिल्पी रामकेश निषाद ने रविवार को ललितपुर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी सोनाली जैन के समर्थन में एक बड़ी “सामाजिक बैठक” को संबोधित किया।

मंत्री रामकेश का भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शंखनाद: बोले ललितपुर बनेगा विकास का मॉडल

सभा में मंत्री रामकेश निषाद ने जनता से अपील की कि ललितपुर के चतुर्दिक विकास और गरीब, शोषित, वंचित, महिलाओं तथा युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं। रामकेश निषाद ने कहा कि ललितपुर के विकास की रफ्तार तब और तेज होगी, जब नगर की बागडोर भाजपा के हाथों में होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय, उज्जवला गैस, नल जल योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के जरिए “सबका साथ, सबका विकास” की नीति को जमीनी रूप दिया है।

मंत्री रामकेश का भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शंखनाद: बोले ललितपुर बनेगा विकास का मॉडल

मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा “अब वक्त है कि संगठन की ताकत और जनता के विश्वास के सहारे ललितपुर को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया जाए”। भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। ललितपुर की जनता ने हमेशा राष्ट्रहित में सोचने का काम किया है। इस बार भी जनता भाजपा पर भरोसा जताकर नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध बनाएगी

मंत्री रामकेश का भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शंखनाद: बोले ललितपुर बनेगा विकास का मॉडल

रामकेश निषाद ने कहा कि जनता को जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो जनभावनाओं को योजनाओं में और योजनाओं को जमीनी हकीकत में बदलने का काम कर रही है। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी वर्ग मौजूद रहा। मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ और ‘भाजपा विजय घोष’ के नारों से माहौल गुंजा दिया। सभा के दौरान मंत्री ने स्थानीय समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिनदहाड़े ‘ठगी’ से हड़कंप: एटीएम हथियाकर बनाया शिकार, लूटकांड के बाद ‘तीनों’ फरार

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक विशंभर की ‘ऐतिहासिक’ सौगात: ‘वर्षों पुरानी समस्या’ का 5.23 करोड़ से होगा ‘अंत’

बांदा ऑक्सीजन पार्क में 250 मौतें : भीषण गर्मी से मौत की आशंका, जांच शुरू

डीएम रीभा ने लगाई फटकार: ‘चक दे बांदा’ में ढिलाई नहीं बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा में बहेगी ‘दूध’ की धार, लगेगा ‘डेयरी प्लांट’

हमीरपुर : दिवंगत डॉक्टर को भाजपा ने बनाया चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह संयोजक, जिले में हुई किरकिरी …

ब्रेकिंग न्यूज़